Madhubani News : सरकारी स्कूलों में हर तीन माह में लगेगा भाषा, गणित व विज्ञान मेला

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सरकारी स्कूलों में हर तीन माह में लगेगा भाषा, गणित व विज्ञान मेला

सरकारी स्कूलों में हर तीन माह पर भाषा, गणित और विज्ञान मेला लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

मधुबनी. सरकारी स्कूलों में हर तीन माह पर भाषा, गणित और विज्ञान मेला लगाये जायेंगे. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने सभी डीईओ और डीपीओ को पत्र भेजा है. यह त्रैमासिक मेला महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित करना है. कक्षा 1 से 5 के भाषा एवं गणित विषयों के पाठ्य पुस्तकों में दिए गए सीखने के प्रतिफल के आधार पर भाषा एवं गणित के लिए कम लागत या बिना लागत के स्थानीय सामग्रियों से शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) का निर्माण करेंगे. निपुण 3.0 के तहत यह आयोजन होगा. जानकारी के अनुसार हिंदी भाषा में कक्षा एक के बच्चे अक्षरों को उनके ध्वनि के साथ मिलान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन