ePaper

इंडिया ए ने जीता वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

Updated at : 22 Feb 2026 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
India A vs Bangladesh A Radha Yadav

राधा यादव

India A vs Bangladesh A: इंडिया ए ने वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. बैंकॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 46 रनों से करारी शिकस्त दी. तेजल की 51 रनों की नाबाद पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत चैंपियन बना.

विज्ञापन

India A vs Bangladesh A: थाईलैंड के बैंकॉक में वूमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (Women’s Asia Cup Rising Stars 2026) का फाइनल मुकाबला इंडिया ए और बांग्लादेश ए (IND A vs BAN A) के बीच खेला गया. इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 46 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने यह टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया है. मैच में इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बोर्ड पर लगाए. इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 88 रनों पर ही ढेर हो गई.

तेजल की नाबाद 51 रनों की शानदार पारी 

फाइनल मैच में इंडिया ए की तरफ से तेजल ने सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की. तेजल के शानदार अर्धशतक के दम पर ही टीम इंडिया 134 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रही. इस मैच में तेजल ने नाबाद 51 रनों की बहुत महत्वपूर्ण पारी खेली. दूसरी तरफ गेंदबाजी में बांग्लादेश की कप्तान फाहिमा खातून का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. फाहिमा ने भारतीय टीम के सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.

राधा और तेजल की 69 रनों की साझेदारी 

मैच के बीच में राधा यादव और तेजल ने एक बेहतरीन पार्टनरशिप की. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 5वें विकेट के लिए 49 गेंदों पर कुल 69 रनों की साझेदारी हुई. इस जमे हुए खेल को बांग्लादेश की कप्तान फाहिमा खातून ने तोड़ा. राधा यादव एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना कैच दे बैठीं. यह बांग्लादेश की टीम के लिए 5वीं सफलता थी.

भारतीय गेंदबाजों ने शुरू में बनाया दबाव 

खिताब जीतने के लिए 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गेंदबाज साइमा ठाकोर ने इश्मा तंजीम को पवेलियन भेजकर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद टीम इंडिया को तीसरी सफलता राधा यादव ने दिलाई. उन्होंने सरमिन सुल्ताना को आउट किया जो 30 बॉल में 18 रन बनाकर खेल रही थीं. इसके बाद प्रेरणा रावत की गेंद पर लता मोंडल महज 1 रन बनाकर आउट हो गईं, जो बांग्लादेश को लगा चौथा बड़ा झटका था.

88 रनों पर सिमट गई बांग्लादेश टीम 

मैच में बांग्लादेश की टीम लगातार अपने विकेट गंवाती रही और जीत से काफी दूर होती गई. टीम की बल्लेबाज और कप्तान फाहिमा खातून 14 रन बनाकर आउट हुईं जो टीम का छठा विकेट था. 15 ओवर के खेल के बाद बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 73 रन था और उन्हें 30 बॉल पर 62 रन चाहिए थे. 18वें ओवर के बाद स्कोर 8 विकेट पर 85 रन हो गया जब संजीदा अख्तर 12 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुईं. अंत में पूरी बांग्लादेशी टीम 88 रनों पर ऑल आउट हो गई और इंडिया ए ने चैंपियन का खिताब जीत लिया.

ये भी पढ़ें-

हार्दिक पांड्या ने बेटे को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार, एक्स वाइफ नताशा भी दिखीं

बुमराह vs अर्शदीप, कौन होगा नंबर 1 बॉलर? दोनों गेंदबाजों के निशाने पर इस दिग्गज का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका का ये स्पिनर सुपर 8 में भारत के लिए बन सकता खतरा, है राम भक्त

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola