Madhubani News : एमएमसीएच में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 9:45 PM

विज्ञापन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. एनएमसी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जांच, मातृ और शिशु देखभाल जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष बल दिया जाता है. इस अवसर पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज के निदेशक आसिफ अहमद कहा कि वे इस अभियान को सफल बनाए के लिए भरसक प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी जिला वासियों को हर तरह मुफ्त चिकित्सा का प्रबंध उनके गांव में ही किया जायेगा. शिविर के माध्यम से कॉलेज के प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने कहा कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. मौके पर मधुबनी मंडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. साजिद हुसैन और अस्पताल के सर्जन, कान और स्त्री रोग विशेषज्ञ के सभी डॉक्टर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन