106 लाख से बनेगा इवीएम गोदाम

Published at :13 Mar 2014 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
106 लाख से बनेगा इवीएम गोदाम

मधुबनीः लोक तंत्र के महापर्व लोक सभा चुनाव में इवीएम को गोदाम में सुरक्षित रखा जायेगा. 106 लाख की लागत से यह गोदाम बनेगा. भवन निर्माण विभाग के सचिव गंगा कुमार ने पूरे बिहार में 40 करोड़ से इवीएम गोदाम बनने की स्वीकृति दिये जाने की सूचना स्थानीय विभाग को दी है. जिले के लिए […]

विज्ञापन

मधुबनीः लोक तंत्र के महापर्व लोक सभा चुनाव में इवीएम को गोदाम में सुरक्षित रखा जायेगा. 106 लाख की लागत से यह गोदाम बनेगा. भवन निर्माण विभाग के सचिव गंगा कुमार ने पूरे बिहार में 40 करोड़ से इवीएम गोदाम बनने की स्वीकृति दिये जाने की सूचना स्थानीय विभाग को दी है. जिले के लिए आवंटित 106 लाख से गोदाम बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है. कार्यपालक अभियंता आर पंजियार ने बताया कि निर्देश के आलोक में काम किया जा रहा है.

चुनावी खर्च पर रहेगी नजर

मालूम हो कि चुनावी समर में खर्च को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती है. राजनीतिक हलकों द्वारा किये गये खर्च पर आयोग ने लगातार शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं. वहीं विभिन्न सरकारी खर्च भी हमेशा सुर्खियों में रहा है. चुनाव की तैयारी, वाहन खर्च, संरचनाओं एवं खाद्य आपूर्ति मद में होने वाले खर्च पर हमेशा सवाल उठते रहे है. ऐसी स्थिति से निबटने के लिए हर विभाग ने व्यापक तैयारी की है.

वित्त विभाग की स्वीकृति एवं मॉनिटरिंग के साथ ही महालेखाकार की नजर रखे जाने का निर्णय लिया गया है. गोदाम निर्माण के संबंध में भी विभाग द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में खर्च की गयी राशि आवंटित राशि से अधिक नहीं होगा. 15 मार्च तक विभाग ने आवंटित राशि एवं खर्च के आकलन के संबंध में रिपोर्ट मांगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन