386 बोतल शराब व दो बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at :23 Apr 2017 2:26 AM
विज्ञापन
386 बोतल शराब व दो बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के पिपरौन व दिघिया टोला एसएसबी कैंप के जवानों ने बार्डर पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दो अलग -अलग स्थानों से 266 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को हिरासत में ले लिया़ जबकि दिघिया टोला एसएसबी कैंप के बार्डर पर तस्कर ने बाइक व […]

विज्ञापन

हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र के पिपरौन व दिघिया टोला एसएसबी कैंप के जवानों ने बार्डर पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दो अलग -अलग स्थानों से 266 बोतल देसी व विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को हिरासत में ले लिया़ जबकि दिघिया टोला एसएसबी कैंप के बार्डर पर तस्कर ने बाइक व शराब छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भाग निकला़.

कैंप इंचार्ज मनीभूषण प्रकाश के नेतृत्व में जवानों ने कार्रवाई कर शराब व जब्त बाइक को मधुबनी उत्पाद पुलिस के हवाले कर दिया़ वहीं दूसरी ओर पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने भी 26 बोतल शराब व एक बाइक के साथ एक तस्कर को हिरासत में ले लिया़ हिरासत में लिए गये तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के हटवरिया गांव निवासी मुन्ना कुमार राम के रुप में की गई है़ पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज रोमेश चंद्र मलहोत्रा ने बताया कि महादेवपट्टी कैंप के सीमा पर पुलिया नंबर तीन के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर 26 बोतल देशी व विदेशी शराब सहित एक बाइक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया़

जब्त शराब के साथ तस्कर व बाइक को मधुबनी उत्पाद पुलिस के हवाले कर दी गई है.
120 बोतल शराब व बाइक जब्त. राजनगर. थाना क्षेत्र के करहिया विधायक चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 120 बोतल शराब के साथ एक हीरो मोटर साइकिल को जप्त कर लिया. थाना के अवर निरीक्षक रामाशीष यादव दिवा गश्ती में था. गुप्त सूचना पाते ही यादव ने सदलवल करहिया पहुंच बाइक समेत नेपाली शराब का थैला को जप्त कर लिया. वहीं बाइक सवार भागने में सफल रहा. बोतल में 180 एमएल शराब है. बोतल पर सिरहा नेपाल का मार्का लगा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन