हड़ताल पर गये कर्मियों को हटाने का दिया िनर्देश

मधुबनी : तीन सूत्री मांग के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये संविदारत पारा मेडिकल कर्मियों को संविदाशर्त के अनुरूप तत्काल अनुबंध से मुक्त करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सीएस को दिया है. इसके साथ ही प्रधान सचिव आर के महाजन ने यह निर्देशित किया है, कि जनहित एवं कार्यहित […]
मधुबनी : तीन सूत्री मांग के समर्थन में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये संविदारत पारा मेडिकल कर्मियों को संविदाशर्त के अनुरूप तत्काल अनुबंध से मुक्त करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सीएस को दिया है. इसके साथ ही प्रधान सचिव आर के महाजन ने यह निर्देशित किया है, कि जनहित एवं कार्यहित में आवश्यकतानुसार नियमित नियुक्ति होने तक वाक-इन-इन्टरव्यू के तहत संविदा के आधार पर नियुक्ति कर की गयी कारवाई की सूचना तत्काल उपलब्ध करायी जाय. प्रधान सचिव के आदेश के बाद सदर अस्पताल सहित जिले के 19 कर्मी के सेवा पर ग्रहण लग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










