पहले दिन 18 लोगों ने कटायी नाजिर रसीद

Updated at :20 Apr 2017 5:31 AM
विज्ञापन
पहले दिन 18 लोगों ने कटायी नाजिर रसीद

फुलपरास : पहले दिन नगर पंचायत के चुनाव का नामांकन में किसी भी अभ्यर्थियो ने नामांकन नहीं दिया. अनुमंडल पदाधिकारी सह घोघरडीहा नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी कमर आलम ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रवेश द्वार पर ही दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की […]

विज्ञापन

फुलपरास : पहले दिन नगर पंचायत के चुनाव का नामांकन में किसी भी अभ्यर्थियो ने नामांकन नहीं दिया. अनुमंडल पदाधिकारी सह घोघरडीहा नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी कमर आलम ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रवेश द्वार पर ही दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है. नामांकन मे सिर्फ प्रस्ताव और अथ्यर्थियों को ही भीतर प्रवेश कराने का निर्देश दिया गया है.

एसडीओ ने बताया कि 11 बजे से तीन बजे तक ही नामांकन लिया जायेगा. पहले दिन नामांकन को लेकर 18 लोगो के द्वारा नाजिर रसीद कटाया गया है. एसडीओ ने बताया कि प्रथम दिन कोइ भी अभ्यर्थी अपना नामांकन नहीं किया.

नामांकन को लेकर घोघरडीहा प्रखंड के बीडीओ अजित कुमार सिंह, सीओ अशोक कुमार गुप्ता, फुलपरास थाना अध्यक्ष सनोवर खान, घोघरडीहा थाना अध्यक्ष सरोज कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन