दो कदम भी नहीं बढ़ा भाजपा का न्याय मार्च

Updated at :18 Apr 2017 6:01 AM
विज्ञापन
दो कदम भी नहीं बढ़ा भाजपा का न्याय मार्च

निर्णय. पुलिस ने रांटी में ही मार्च को रोका, 11 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व वीडियोग्राफी का था इंतजाम मधुबनी : जिले के राजनगर थाना के गौसनगर गांव में बीते पांच अप्रैल को रामनवमी के दिन दो पक्षों में हुए विवाद में प्रशासन द्वारा किए एक पक्ष के लोगों पर किये गये मुकदमे को वापस लेने […]

विज्ञापन

निर्णय. पुलिस ने रांटी में ही मार्च को रोका, 11 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व वीडियोग्राफी का था इंतजाम

मधुबनी : जिले के राजनगर थाना के गौसनगर गांव में बीते पांच अप्रैल को रामनवमी के दिन दो पक्षों में हुए विवाद में प्रशासन द्वारा किए एक पक्ष के लोगों पर किये गये मुकदमे को वापस लेने के लिए भाजपा के न्याय मार्च को सोमवार को पुलिस प्रशासन ने रांटी में ही रोक दिया. प्रशासन की चौकसी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं के न्याय मार्च अधूरा ही रह गया. आलम यह रहा कि जहां से न्याय मार्च को शुरू कर गौस नगर तक जाना था, वह मार्च शुरुआती प्वांईट रांटी में ही रोक दी गयी. पुलिस अधिकारी व जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दो कदम भी आगे नहीं बढ़ने दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं की अपेक्षा कई गुणा अधिक संख्या में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद थे. आम लोग इस मार्च से पूरी तरह दूर रहे.
पूर्व घोषित कार्यक्रम से पीछे हटी भाजपा : कार्यकर्ताओं की कमी कहें या फिर प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती, न्याय मार्च के दौरान भाजपा अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम को भी पूरा नहीं कर सकी. न्याय मार्च को लेकर प्रशासनिक रोक की संभवना को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व में इस बात की घोषणा की थी कि जिस जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका जायेगा उसी जगह से धरना पर कार्यकर्ता बैठ जायेंगे. पर उप विकास आयुक्त से वार्ता होने के तत्काल बाद ही कार्यकर्ता वापस लौट गये.
छावनी में तब्दील हुआ रांटी : जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. रांटी के अलावे मधुबनी से गौस नगर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. 20 स्थानों पर लगा था सीसीटीवी भाजपा के न्याय मार्च को रोकने के लिए मधुबनी से भगवतीपुर तक 20 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था. इनमें 13 नंबर गुमती पर तीन, रांटी चौक पर चार, लाल चौक पर चार, रामपट्टी हटिया तीन, गौसनगर में दो, भगवतीपुर में तीन स्थानों पर दो दो सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था.
क्षेत्र में धारा 144 लागू रहने के कारण निषेधाज्ञा रहने के कारण प्रशासन किसी भी तरह के जुलूस अथवा प्रदर्शन को रोकने के लिए पूरी तैयारी में था. भाजपा का रामपट्टी से न्याय मार्च निकालकर गौसनगर होते हुए भगवतीपुर तक जाने तक का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था एवं भगवतीपुर में नागरिक सुरक्षा सभा करने का कार्यक्रम था. पर रांटी से ही भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस लौटना पड़ा.
जगह- जगह दंडाधिकारी थे प्रतिनियुक्त : भाजपा के न्याय मार्च को रोकने के लिए मधुबनी के 12 नंबर रेलवे गुमटी से लेकर भगवतीपुर तक 11 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ भारी पुलिस बल के बंदोबस्त किया गया था. इन स्थानों पर वीडीयोग्राफरों को प्रतिनियुक्त किया गया था. ताकि जुलूस में शामिल होने आनेवाले प्रत्येक लोगों की वीडियोग्राफी कराई जा सके. 12 नंबर गुमती पर भू अर्जन पदाधिकारी मो. अतिकुद्दीन व सुधीर कुमार बीडीओ जयनगर, रांटी चौक पर उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार, कृषि पदाधिकारी रेवती रमण, थानाध्यक्ष अरेर किशोर कुणाल झा, थानाध्यक्ष रहिका रूपक रंजन सिंह एवं थानाध्यक्ष सकरी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, रामपट्टी चौक पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता
जयनगर संजय कुमार, रविंद्र कुमार मिश्रा सीओ अंधराठाढी, थानाध्यक्ष कलुआही आशुतोष कुमार झा, थानाध्यक्ष खजौली ब्रज किशोर सिंह, पुलिस निरीक्षक झंझारपुर ब्रह्मदेव सिंह, रांटी चौक से 13 नंबर गुमती तक अविनाश कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी घोघरडीहा, पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार नगर थाना, विमल कुमार मधवापुर थाना, रांटी चौक से जलधारी चौक पर दंडाधिकारी शिव शंकर राय बीडीओ मधवापुर, अशोक कुमार सिंह सीओ मधेपुर रांटी चौक से पिलखवार दंडाधिकारी सरोज कुमार बैठा बीडीओ हरलाखी, पुलिस अवर निरीक्षक नवीन सिंह साहरघाट थाना रांटी चौक से रामपट्टी चौक तक गश्ती सुधीर कुमार बीडीओ लौकही पुलिस अवर निरीक्षक बैजू कुमार राजनगर थाना, रामपट्टी चौक से भगवतीपुर चौक तक गश्ती में शत्रुध्न कुमार सिंह बीडीओ बासोपट्टी सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पंडौल थाना के सुरेश सिंह, गौसनगर में दंडाधिकारी के रूप में जटाशंकर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, विभु विवेक बीडीओ पंडौल, पुलिस निरीक्षक सनोवर खॉ फुलपरास, पुलिस अवर निरीक्षक
मो. शहनबाज खॉ खुटौना, सअनि शिव कुमार यादव, भगवतीपुर ईदगाह चौक पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत झंझारपुर अरूण साफी, दीना नाथ कुमार मंडल सीओ कलुआही, भगवतीपुर चौक पर डाॅ. उमेश नारायण पंडित अंचलाधिकारी हरलाखी, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार थानाध्यक्ष भैरवस्थान को प्रतिनियुक्त किया गया था.
भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर की अगुआई में कार्यकर्ता रांटी चौक पर न्याय मार्च के लिये जमा हुए. इसमें सांसद वीरेंद्र चौधरी, विधान पार्षद विनोद नारायण झा, सुमन कुमार महासेठ, पूर्व विधायक अरूण शंकर प्रसाद, रामदेव महतो, प्रवक्ता मनोज चौधरी, पूर्व अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, अमरनाथ प्रसाद, गजेंद्र झा,देवेंद्र यादव, जन्मजय सिंह, शंकर झा, संजीत भंडारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. प्रशासन द्वारा रांटी चौक पर मार्च को रोक दिये जाने के बाद सड़क पर ही सभा आयोजित की गयी. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी के दिन जुलूस निकालने की प्रशासनिक आदेश लिये गये थे. लोग शांति पूर्वक जुलूस में शामिल थे. पर इसे एक पक्ष के लोगों ने रोका, मारपीट किया. पर प्रशासन ने जुलूस रोकने वालों के उपर कार्रवाई नहीं कर एक पक्ष के निर्दोष लोगों के उपर कार्रवाई कर रही है. कहा कि प्रशासन सरकार के आदेश पर ही इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है. पर भाजपा कार्यकर्ता इस कार्रवाई का बदला लेगी. जब भाजपा का आक्रोश भड़कता है तो उस सैलाब को रोकना असंभव हो जाता है. इस प्रकार की कार्रवाई सरकार व प्रशासन के तानाशाही शासन को दर्शा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन