नामांकन से पहले ज्योतिष के घर पहुंचने लगे भावी प्रत्याशी

Updated at :17 Apr 2017 6:17 AM
विज्ञापन
नामांकन से पहले ज्योतिष के घर पहुंचने लगे भावी प्रत्याशी

मधुबनी : नगर परिषद चुनाव 2017 की अधिसूचना 19 अप्रैल को जारी हो जायेगी. 21 मई को चुनाव होंगे एवं 23 को मतगणना होगी. इस बार चुनाव नये आरक्षण रोस्टर पर होगा. मुख्य पार्षद भी इस बार महिला प्रत्याशी होगी. मुख्य पार्षद के पद महिला के लिए आरक्षित हो जाने से चुनाव की फिजां कुछ […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर परिषद चुनाव 2017 की अधिसूचना 19 अप्रैल को जारी हो जायेगी. 21 मई को चुनाव होंगे एवं 23 को मतगणना होगी. इस बार चुनाव नये आरक्षण रोस्टर पर होगा. मुख्य पार्षद भी इस बार महिला प्रत्याशी होगी. मुख्य पार्षद के पद महिला के लिए आरक्षित हो जाने से चुनाव की फिजां कुछ अलग बनती जा रही है. बताया जा रहा है कि कई दिग्गज अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा सकते है. इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. नगर परिषद के गठन के बाद अब तक दो बार ही महिला मुख्य पार्षद बनी है.

ये दोनों वर्तमान में नप की सत्ता से बाहर हैं. बताया जा रहा कि इन दोनों महिलाओं का अपने परिवार का राजनीतिक आधार रहा है. वर्तमान में इनकी भी चर्चाएं राजनीतिक गलियारे में है. पर इन सबके बीच उम्मीदवार नामांकन के कागजात तैयार करने में जुट गए है. कई उम्मीदवार पंडित के द्वार पर भी पहुंच नामांकन का शुभ मुहूर्त निकलवा रहे हैं. पूर्व एवं वर्तमान राजनीतिक दिग्गज की दरबार भी सुबह से सजने लगी है.

सोशल मीडिया से प्रचार शुरू . नामांकन होने से पहले ही प्रचार प्रसार शुरू कर दी गयी है. कई संभावित उम्मीदवार अपने उम्मीदवार को सोशल मीडिया के द्वारा अधिक से अधिक लोगों के बीच शेयर करने में जुटे हैं. प्राय: हर दिन दस पांच नेताओं का चेहरा और नामांकन पूर्व घोषणा पत्र सोशल मीडिया पर आने लगा है. इसमें सबसे अधिक सहारा व्हा्टस एप्प का लिया जा रहा है.
पंडितों के यहां पहुंच रहे उम्मीदवार . जैसे जैसे नामांकन की तिथि नजदीक आती जा रही है. वैसे वैसे पंडितों के यहां नामांकन की तिथि निर्धारण के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं उम्मीदवार अपने दो-चार समर्थकों के साथ यहां पहुंच रहे है. वे ना सिर्फ तिथि निर्धारण करते है बल्कि उनसे आशीर्वाद भी मांग रहे है. पंडित जी भी सभी को विजय भव: का ही आशीर्वाद देते हैं. पंडित और ज्योतिष ग्रह नक्षत्र की गणना कर संभावित उम्मीदवार को नामांकन का जो दिन दे रहे हैं उसमें सभी को यह आश्वासन दिया जा रहा है कि इस तिथि को नामांकन कराने से जीत उन्हीं की होगी.
पति-पत्नी दोनों उम्मीदवार. नगर परिषद बोर्ड में अपनी मजबूती एवं मुख्य पार्षद के कुर्सी अपने पाले करने के लिए कई ऐसी पति पत्नी की जोड़ी है जो अलग-अलग वार्ड से चुनाव लड़ रहे है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन दंपत्ती की चर्चा राजनीतिक गलियारे में हैं जो अगल-अलग वार्ड से चुनाव लड़ सकते है. कई ऐसे दिग्गज है जो सिर्फ पत्नी को ही मैदान में उतारेगें. पति पत्नी को चुनावी मैदान में उतरने के पीछे का तर्क और संभावना यह है कि यदि पति पत्नी दोनों चुनाव जीतते हैं तो या तो मुख्य पार्षद के चुनाव में उन्हें खुद का एक वोट मिल जायेगा या फिर किसी को समर्थन की बात ही आयेगी तो उनकी अधिक महत्व होगा.
नामांकन से पूर्व सोशल मीडिया के जरिये प्रचार प्रसार का काम शुरू
पति-पत्नी दोनों कूदेंगे चुनावी मैदान में
मुख्य पार्षद की कुर्सी को लेकर कड़ा होगा मुकाबला
कई नये चेहरे आयेंगे चुनावी मैदान में, अभी से ही शुरू हो गया है वोटरों को रिझाने का दौर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन