चुनाव को ले राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज

Published at :06 Mar 2014 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को ले राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज

मधुबनीः लोक सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलकों में सरगरमी बढ़ गयी है. निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया की तिथि घोषित किये जाने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर में बुधवार को दिन भर बहस का दौर जारी रहा. हर कोई अपने मोबाइल पर लगे दिखें. सभी संभावित प्रत्याशी के बारे […]

विज्ञापन

मधुबनीः लोक सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलकों में सरगरमी बढ़ गयी है. निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया की तिथि घोषित किये जाने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर में बुधवार को दिन भर बहस का दौर जारी रहा. हर कोई अपने मोबाइल पर लगे दिखें. सभी संभावित प्रत्याशी के बारे में अपने राजनीतिक आकाओं से जानकारी लेते रहे.

जिले के मधुबनी एवं झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र से पार्टियों के प्रत्याशी की जानकारी परस्पर लोग ले रहे थे. चौक चौराहों पर भी इसके लिए चर्चाएं होती रही. भाजपा, कांग्रेस, राजद, लोजपा, भाकपा, जदयू, आप, भाकपा माले, माकपा, रालोसपा सहित सभी पार्टियों के दफ्तरों में गतिविधियां तेज रही. राजनीतिक विश्लेषकों के बीच पार्टियों के गंठबंधन एवं प्रत्याशी पर चर्चा हुई. वहीं विेषकों की माने तो गंठबंधन पर ही प्रत्याशी तय होना है. ऐसे में बड़े फेर बदल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन