दो अप्रैल से शुरू होगा नामांकन

Published at :06 Mar 2014 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
दो अप्रैल से शुरू होगा नामांकन

मधुबनीः लोकसभा चुनाव 2014 की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है़ राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासनिक महकमा भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है़ आगामी 30 अप्रैल को मधुबनी व झंझारपुर लोक सभा सीट के लिये मतदान होगा़ जिसके लिये दो अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ […]

विज्ञापन

मधुबनीः लोकसभा चुनाव 2014 की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुका है़ राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासनिक महकमा भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है़ आगामी 30 अप्रैल को मधुबनी व झंझारपुर लोक सभा सीट के लिये मतदान होगा़ जिसके लिये दो अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी़ 10 अप्रैल को नामांकन की समीक्षा की जायेगी़ जबकि 12 अप्रैल को नाम वापसी व 30 अप्रैल को चुनाव होगा़ मतगणना का काम 16 मई को किया जायेगा़

वोटर फेंडली माहौल बनाना प्राथमिकता : डीएम

जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में वोटर फ्रेंडली माहौल बनाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी़ भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिये हर साल तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था की जाती है़ इसके बाद भी प्रशासनिक एवं चुनाव में जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों से मतदाता को भय बना रहता है़ हमें इस चुनाव में मतदाता के अंदर से उस भय को निकालना है़ जिससे अधिक से अधिक मतदाता इस महापर्व में शामिल हो और अपने अनुसार प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें.

श्री सिंह बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव संबंधी कई जानकारियां दी़ जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि अगले 24 घंटे तक राजनीतिक दलों एवं सरकारी कार्यालयों को आचार संहिता के तहत सरकारी बैनर पोस्टर, राजनेता को फोटो को हटाने का समय दिया गया है़ इसके बाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर प्राथमिकी दायर की जायेगी़ कहा कि आचार संहिता के दौरान नयी योजना संचालित नहीं होगी. जो योजनाएं पूर्व में स्वीकृत हो चालू हो चुकी है, वह योजना संचालित होगी़ अब किसी भी विभाग में स्वीकृति पत्र नहीं बंटेगा़

32 लाख मतदाता करेंगे मतदान

मधुबनी . लोक सभा चुनाव में मधुबनी एवं झंझारपुर सीट के लिये कुल 32 लाख 4494 मतदाता मतदान करेंग़े जिसमें 16 लाख 92 हजार 677 पुरुष एवं 15 लाख 11 हजार 721 महिला मतदाता शामिल है़ जबकि अन्य में 96 शामिल हैं़ दोनो लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या टेबल में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन