कन्हौली के तीन घरों से 50 हजार की चोरी

खजौली : थाना क्षेत्र के कन्हौली पंचायत की कन्हौली डीह टोल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना में एक हजार नकद सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान ले लिया. इस घटना को लेकर गृहस्वामी शंकर किशोर सिंह उर्फ़ राम उदगार सिंह के द्वारा […]
खजौली : थाना क्षेत्र के कन्हौली पंचायत की कन्हौली डीह टोल में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना में एक हजार नकद सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान ले लिया. इस घटना को लेकर गृहस्वामी शंकर किशोर सिंह उर्फ़ राम उदगार सिंह के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन में कहा गया है कि उनके घर से एक हजार नगद, छह हजार रुपये मूल्य के आभूषण सहित अन्य सामान चोरों द्वारा चुरा लिया गया.
वहीं उक्त गांव के ही वार्ड संख्या 5 निवासी मो. करीम के घर से पायल, हंसुली व छक सहित 10 हजार रुपये मूल्य का अन्य सामान तथा मो. निजामुद्दीन के घर से एक साइकिल चुरा ले गया. शंकर किशोर सिंह के बयान पर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










