राधिका के साहस से दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा गिरफ्तार

Updated at :03 Mar 2017 5:40 AM
विज्ञापन
राधिका के साहस से दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा गिरफ्तार

नरार गांव के ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले पहली पत्नी को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज हो दूसरी शादी करने पहुंचा था युवक कलुआही : बुधवार की रात कलुआही थाना क्षेत्र के नरार पश्चिम गांव के महादलित टोला में झांसा देकर दूसरी शादी करने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले […]

विज्ञापन

नरार गांव के ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

पहली पत्नी को दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज हो दूसरी शादी करने पहुंचा था युवक
कलुआही : बुधवार की रात कलुआही थाना क्षेत्र के नरार पश्चिम गांव के महादलित टोला में झांसा देकर दूसरी शादी करने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. बराती लेकर जयनगर थाना क्षेत्र के हटलेटवा निवासी इंद्र कुमार राम नरार गांव के चुल्हाई राम के दरवाजे पर जैसे ही पहुंचा उसकी पत्नी राधिका पुलिस को पूर्व से सूचना देकर पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही दूल्हा भाग गया. बराती के बीच अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने खदेड़कर दूल्हा को पकड़ लिया. उसके बाद ग्रामीणों के बीच राधिका ने अपनी आप बीती सुनायी. जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश नेपाल के सिरहा की राधिका की शादी करीब पांच बर्ष पूर्व हटलेटवा गांव निवासी
इंद्र कुमार राम से हुआ था. दो साल बाद एक लड़का भी जन्म लिया. जिसका नाम विक्की है. राधिका ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि उसके कुछ दिनों बाद घर बनाने के लिए दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव देने लगा. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी दहेज में मायके से लाने को कहने लगा. ऐसा नहीं होने पर दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा. बुधवार को अचानक राधिका को नरार में दूसरी शादी करने की जानकारी मिली. जानकारी होते ही वह अपने परिजन के साथ नरार पहुंच गयी. इससे पूर्व कलुआही पुलिस को भी लिखित शिकायत दी. उसके बाद कलुआही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ नरार पहुंचे. जहां पुलिस को देखते ही बराती सहित दूल्हा भागने लगा. पर ग्रामीणों ने दूल्हे को पकड़ लिया.
अपहरण की प्राथमिकी दर्ज. मधुबनी . नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड से एक लड़की को कोचिंग जाने के दौरान एक युवक द्वारा अपहरण कर लिये जाने की बात सामने आया है. इस संबंध में लड़की के भाई के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बेनीपट्टी के त्यौंथा गांव निवासी जितेंद्र कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना बीते 24 फरबरी की बतायी जा रही है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन