93 पदाधिकारियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

मधुबनी : जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद भी तय समय सीमा में कई निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों ने चल अचल संपत्ति का व्यौरा नहीं दिया है. ऐसे अधिकारियों पर अब कार्रवाई होना तय माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार जिले के मधुबनी कोषागार से संबंधित 66 अधिकारी एवं झंझारपुर कोषागार से संबंधित 27 […]
मधुबनी : जिला पदाधिकारी के आदेश के बाद भी तय समय सीमा में कई निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों ने चल अचल संपत्ति का व्यौरा नहीं दिया है. ऐसे अधिकारियों पर अब कार्रवाई होना तय माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार जिले के मधुबनी कोषागार से संबंधित 66 अधिकारी एवं झंझारपुर कोषागार से संबंधित 27 अधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने यह ब्याेरा नहीं दिया है. इन लोगों को 28 फरवरी तक ही संपत्ति का ब्योरा जमा करना था. अपर समाहर्ता सह- नोडल पदाधिकारी,
चल-अचल संपत्ति विवरणी कोषांग, दुर्गानंद झा ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद भी जिले के कई निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों द्वारा अपनी संपत्ति की विवरणी कोषांग में जमा नहीं करायी गयी है. जिनका संपत्ति विवरणी जमा नहीं कराया है उनका फरवरी माह का वेतन अवरुद्ध रहेगा. साथ ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. श्री झा ने कहा कि कई प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, कई कार्यपालक अभियंता, सीडीपीओ, कई महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्धारित तिथि तक संपत्ति विवरणी जमा नहीं कराना खेद जनक है. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पदाधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










