आस-पास लागू रहेगी धारा 144
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Mar 2017 4:56 AM
विज्ञापन

551 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला मधुबनी : पंचायत उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो जाने के बाद अब सबकी नजर मतगणना पर टिकी हुई है. चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का मतपेटी आज खुलने के बाद होगा. गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना […]
विज्ञापन
551 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
मधुबनी : पंचायत उपचुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो जाने के बाद अब सबकी नजर मतगणना पर टिकी हुई है. चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का मतपेटी आज खुलने के बाद होगा. गुरुवार को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना संबंधित अनुमंडल मुख्यालय में होगा. मतगणना का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा. इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह मतगणना को लेकर विशेष निर्देश जारी कर दिया है.
नियंत्रण कक्ष करेगा काम . मतगणना को लेकर समाहरणालय स्थित जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. नियंत्रण कक्ष गुरुवार की सुबह सात बजे से कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या-06276-222225 एवं फैक्स संख्या 06276-222209 है. निर्वाचन से संबंधित कोई भी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष में दी जा सकती है. उप विकास आयुक्त हाकिम प्रसाद जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में तथा अजय कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक, पदाधिकारी के रूप में रहेंगे.
48 टेबल पर होगी मतगणना
पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण मतदान समाप्ति के बाद आज मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. जिले के अनुमंडल मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाये गये है. मतगणना को लेकर 48 टेबल बनाये गये है. शांतिपूर्ण मतगणना के लिए रिजर्ब सहित 66 मतगणना पर्यवेक्षक व 66 मतगणना सहायक प्रतिनियुक्त किये गये हैं.
अनुमंडल मतगणना टेबल
सदर अनुमंडल 15
फुलपरास 11
जयनगर 3
बेनीपट्टी 10
झंझारपुर 9
कुल टेबल 48
अनुमंडलवार बनाये गये मतगणना केंद्र
रहिका, पंडौल, कलुआही बाबूबरही, राजनगर, खजौली प्रखंड का वज्रगृह एवं मतगणना स्थल उच्च विद्यालय, रहिका में बनाया गया है.
फुलपरास अनुमंडल के घोघरडीहा, लौकही, खुटौना प्रखंड का वज्रगृह मतगणना स्थल अनुमंडल परिसर में अवस्थित पुराना एसएफसी गोदाम, टीपीसी भवन फुलपरास बनाया गया है.
जयनगर अनुमंडल का जयनगर एवं बासोपट्टी प्रखंड का वज्रगृह/मतगणना स्थल ई किसान भवन, जयनगर में बनाया गया है.
बेनीपट्टी का िबस्फी, मधवापुर प्रखंड का वज्रगृह /मतगणना स्थल उपकारा भवन बेनीपट्टी में बनाया गया है.
झंझारपुर अनुमंडल से संबंधित झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर, अंधराठाढ़ी प्रखंड का वज्रगृह/मतगणना स्थल पुराना अनुमंडल कार्यालय, झंझारपुर में बनाया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










