पहले दिन शांतिपूर्ण रहा एग्जाम

Updated at :02 Mar 2017 4:55 AM
विज्ञापन
पहले दिन शांतिपूर्ण रहा एग्जाम

मैट्रिक . जिले के 72 केंद्रों पर प्रशासनिक िनगरानी के बीच शुरू हुई परीक्षा मधुबनी : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में प्रथम दिन बुधवार को सदर अनुमंडल के 37 सहित जिले के 72 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में हुई. दोनों में परीक्षार्थियों ने प्रथम दिन अंग्रेजी (सामान्य) विषय की […]

विज्ञापन

मैट्रिक . जिले के 72 केंद्रों पर प्रशासनिक िनगरानी के बीच शुरू हुई परीक्षा

मधुबनी : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में प्रथम दिन बुधवार को सदर अनुमंडल के 37 सहित जिले के 72 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में हुई. दोनों में परीक्षार्थियों ने प्रथम दिन अंग्रेजी (सामान्य) विषय की परीक्षा दी. शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त मैट्रिक परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार पुख्ता प्रबंध किये गये हैं. परीक्षा को लेकर केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही.
25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक. परीक्षा हॉल के अंदर 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है. परीक्षा संचालन से पूर्व वीक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है. इन्हें परीक्षा संचालन से पूर्व घोषणा पत्र भरना है कि अधीनस्थ परीक्षार्थियों के पास किसी तरह का चीट पुर्जा नहीं है. इसके अलावे उनकी गतिविधि संदेहास्पद पाने की स्थिति में केंद्राधीक्षक को
वीक्षक बदलवाने के लिए अधिकृत किया गया है.
गहन जांच से गुजरे परीक्षार्थी.मैट्रिक परीक्षार्थियों को मुख्यद्वारा पर प्रवेश के समय ही केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में गहन जांच से गुजरना पड़ा. इसके अलावे हॉल के अंदर प्रवेश करने से पहले लाइन में लगकर पुरुष एवं महिला वीक्षकों के जांच का सामना करना पड़ा.
सुरक्षा के थे कड़े प्रबंध.
शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे. सभी केंद्रों पर तीन -तीन स्टैटिक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी में नेतृत्व में पांच सौ से अधिक परीक्षार्थी वाले केंद्र पर 3/12 के एवं इससे कम संख्या वाले परीक्षा केंद्र पर 2/8 के सुरक्षा बल को तैनात किया गय है. इसके अलावे परीक्षा केंद्र के पांच सौ गज की परिधि में धारा 144 लगाकर बाहरी विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष को सौंपी गई है. साथ ही केंद्र के मुख्य द्वारा पर फ्रिल्किंग की तथा परीक्षा हॉल के अंदर की गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई जा रही है.
पहुंचता रहा अधिकारियों का काफिला. दोनों पाली में परीक्षा के दौरान स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का आना जाना केंद्र पर प्राय: दिन भर लगा रहा. इनमें पुलिस प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी शामिल थे. मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक सह जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह एवं जिला परीक्षा नियंत्रक सह डीइओ मो. अहसन इस परीक्षा को काफी गंभीरता से ले रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन