कलुआही में बनेगा 30 शैय्या का सीएचसी

मधुबनी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही में जल्द ही 30 शैय्या का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा. सिविल सर्जन डाॅ अमर नाथ झा ने इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कलुआही को दिया है. इसके अलावा भैरवस्थान में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]
मधुबनी : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही में जल्द ही 30 शैय्या का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा. सिविल सर्जन डाॅ अमर नाथ झा ने इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कलुआही को दिया है. इसके अलावा भैरवस्थान में अतिरिक्त प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी झंझारपुर को निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैरव स्थान का भवन निर्माण बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधार भूत संरचना निगम लिमिटेड के द्वारा किया जायेगा. सिविल सर्जन डा. झा ने बताया कि भूमि उपलब्ध होते ही भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










