समस्या के निदान को शिविर आयोजित

मधुबनी : बिजली विभाग के लाख प्रयास के बाद भी विपत्र में गड़बड़ी का मामला कम नहीं हो रहा है. बिजली विभाग में शिकायतों को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं में करीब 90 फीसदी उपभोक्ताओं की समस्या विपत्र में गड़बड़ी को लेकर ही होती है. बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 130 आवेदन […]
मधुबनी : बिजली विभाग के लाख प्रयास के बाद भी विपत्र में गड़बड़ी का मामला कम नहीं हो रहा है. बिजली विभाग में शिकायतों को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं में करीब 90 फीसदी उपभोक्ताओं की समस्या विपत्र में गड़बड़ी को लेकर ही होती है. बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 130 आवेदन दिये गये. इसमें भी अधिकांश आवेदन विपत्र सुधार को लेकर ही था. इधर , जनवरी माह में लगभग 35 उपभोक्ता ने विपत्र सुधार के लिये दिये गये आवेदन में से लगभग 70 उपभोक्ताओं के शिकायत का निवारण हो चुका है. वहीं बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया गया.
उसमें 145 उपभोक्ता ने विपत्र सुधार को लेकर आवेदन दिया. उपभोक्ता विकास कुमार सिंह ने बताया कि हम लगातार तीन शिविर में अपने विपत्र सुधार के लिए आवेदन दे रहें है. लेकिन विपत्र में सुधार नहीं हो रहा है. बुधवार को लगाया गया शिविर में लगभग 130 आवेदन विपत्र सुधार से संबंधित था. जबकि 15 आवेदन मीटर दोस से संबंधित था. विपत्र में हो रहे गड़बड़ी पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दो माह पूर्व नया एजेंसी को काम दिया गया है. सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी होने के कारण इस तरह की परेशानी हो रही है. अगले माह से सुधार हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




