बच्चा वापस दिलवा दीजिए, सर!

मधुबनीः जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह की जन शिकायत की सुनवाई में गुरुवार को दर्जनों आवेदकों ने अपने अपने मामलों से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी को दिये. रहिका थाना के डोमनी देवी ने जिला पदाधिकारी से कहा कि सर, मेरे तीन साल के बच्चे को लेकर उसका पिता भाग गया है उसे वापस दिलवा दीजिए. […]
मधुबनीः जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह की जन शिकायत की सुनवाई में गुरुवार को दर्जनों आवेदकों ने अपने अपने मामलों से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी को दिये. रहिका थाना के डोमनी देवी ने जिला पदाधिकारी से कहा कि सर, मेरे तीन साल के बच्चे को लेकर उसका पिता भाग गया है उसे वापस दिलवा दीजिए. दर असल डोमनी देवी की शादी 4 वर्ष पूर्व इजरा ग्राम निवासी सुरेश साफी से हुई. दहेज को लेकर सुरेश साफी व उसके परिजनों ने तीन वर्ष पूर्व प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया. वह अपने मायके में रहती है.
डोमनी देवी को तीन साल का एक लड़का है जिसे पिछले वर्ष दुर्गा पूजा में सुरेश साफी ने लेकर भाग गया. पिछले चार महीने से वह अपने पुत्र को वापस लाने के लिए प्रयासरत है पर उसके ससुराल पक्ष द्वारा अपमानित व दुर्व्यवहार किया जा रहा है. डीएम श्री सिंह ने महिला हेल्प लाइन को इस मामले को देखने व पीड़िता के बच्चे को वापस दिलाने के निर्देश दिये.
जनशिकायत की सुनवाई में शिक्षा में पोशाक राशि व छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने, बीपीएल कार्ड बनवाने, इंदिरा आवास दिलाने आदि से संबंधित दर्जनों आवेदन पड़े. इस मौके पर डीपीओ अश्विनी कुमार, डीपीओ शिक्षा शैलेंद्र कुमार, महिला हेल्प लाइन की रंजना झा, प्रशिक्षु अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रश्मी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










