कोल्ड डायरिया में कारगर होमियोपैथ

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः कोल्ड डायरिया में होमियोपैथ दवा कारगर साबित हो सकती है. जिला संयुक्त औषधालय के होमियोपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ हरेंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि जाड़े में बच्चों में कोल्ड डायरिया होने का खतरा बना रहता है. इसका प्रमुख लक्षण बच्चे बच्ची का पेट फूलना, पेट में दर्द होना, सुस्ती, दस्त व उलटी होना […]

विज्ञापन

मधुबनीः कोल्ड डायरिया में होमियोपैथ दवा कारगर साबित हो सकती है. जिला संयुक्त औषधालय के होमियोपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ हरेंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि जाड़े में बच्चों में कोल्ड डायरिया होने का खतरा बना रहता है.

इसका प्रमुख लक्षण बच्चे बच्ची का पेट फूलना, पेट में दर्द होना, सुस्ती, दस्त व उलटी होना आदि है. उन्होंने कहा कि दस्त व उल्टी के कारण बच्चों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है. पानी की शरीर में कमी नहीं हो इसके लिये बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाना चाहिये.

कोल्ड डायरिया से प्रभावित बच्चे को बोतल का दूध नहीं पिलाना चाहिये. डॉ दास ने कहा कि कोल्ड डायरिया में होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30, एकोनाइट 30, फोडो फाइलम 30, इपिकाक 30, कैमोमिला 30 को उन्होंने कोल्ड डायरिया के इलाज में काफी कारगर बताया. उन्होंने कहा कि अन्य कारणों के अलावे ठंड लगने से भी बच्चों में इस रोग की संभावना बढ़ जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन