वीरपुर गांव में अंधाधुंध फायरिंग से दहशत

Updated:
विज्ञापन

मधेपुर, मधुबनीः मधेपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में अंधाधुंध फायरिंग हुई है. फायरिंग मोटरसाइकिल सवार लोगों ने की. इसमें चारपहिया वाहन पर सवार भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. इधर, फायरिंग से वीरपुर गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक, वीरपुर गांव […]

विज्ञापन

मधेपुर, मधुबनीः मधेपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में अंधाधुंध फायरिंग हुई है. फायरिंग मोटरसाइकिल सवार लोगों ने की. इसमें चारपहिया वाहन पर सवार भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. इधर, फायरिंग से वीरपुर गांव में दहशत का माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, वीरपुर गांव के रहनेवाले सीताराम यादव, भोला यादव, राम खेलावन व कैलाश यादव सोमवार देर शाम अपने घर लौट रहे थे. चारों चार पहिया वाह पर सवार थे. ये लोग सुंदर विराजीतपुर गांव से वापस आ रहे थे. इस दौरान राम बाग चौक से अपराधियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा करना शुरू किया. वीरपुर गांव के मध्य विद्यालय के समीप गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया.

बताया जाता है, फायरिंग पांच लोगों ने की. ये तीन मोटरसाइकिलों पर सवार थे. फायरिंग किस वजह से की गयी, इसकी जानकारी नहीं मिली है. मधेपुर के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी फायरिंग की पुष्टि की है. उन्होंने कहा, घटना की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन