महिला का शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2016 4:33 AM
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के फुलपरास पुरवारी टोला के एनएच 57 सड़क पुल के निकट से मंगलवार की रात में पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला की लाश बरामद की. मृतक महिला की शिनाख्त थानाध्यक्ष सनोवर खान ने फुलपरास के विजय यादव की पत्नी के रूप मे की गयी है. मृतका महिला की माता किसनी […]
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के फुलपरास पुरवारी टोला के एनएच 57 सड़क पुल के निकट से मंगलवार की रात में पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला की लाश बरामद की. मृतक महिला की शिनाख्त थानाध्यक्ष सनोवर खान ने फुलपरास के विजय यादव की पत्नी के रूप मे की गयी है. मृतका महिला की माता किसनी पटी निवासी उर्मिला देवी ने मृतका शैलो देवी थाना पर पहुंच कर पहचान की. माता उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि किसनीपटी से ही मेरी बेटी शैलो मंगलवार की शाम से गायब है.
उर्मिला देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी भेज दिया गया है . घटना की सत्यता की जांच की जा रही है. पोर्स्टमाटम प्रतिवेदन आने के बाद ही घटना की सत्यता उजागर होगा. उन्होंने बताया कि घटना की जांच वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है . मृतका के शरीर , पैर और हाथ में काफी जख्म था.
एनएच 57 सड़क पुल के िनकट 32 वर्षीय महिला का शव बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










