कड़ी सुरक्षा में मतपेटी वज्र गृह में बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2016 6:24 AM
विज्ञापन
सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम तीन कमरे में बंद है सभी मतपेटी झंझारपुर : प्रखंड के 17 पंचायतों में चुनाव के बाद सभी प्रत्याशियाें के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया. सुबह चार वज्र तक मतपेटी का आना जारी रहा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वज्रगृह में मतपेटी को रखकर सील अधिकारी के समक्ष […]
विज्ञापन
सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम
तीन कमरे में बंद है सभी मतपेटी
झंझारपुर : प्रखंड के 17 पंचायतों में चुनाव के बाद सभी प्रत्याशियाें के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया. सुबह चार वज्र तक मतपेटी का आना जारी रहा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वज्रगृह में मतपेटी को रखकर सील अधिकारी के समक्ष किया गया. गौरतलब हो कि केजरीवाल हाईस्कूल के तीन कमरे में वज्र्र गृह बनाया गया है. वज्र्रगृह की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बल को चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है. जिसमें एसआई हरेराम सिंह के साथ हवलदार जयंत मंडल व सिपाही सुरेन्द्र प्रसाद, दिवाकर कुमार सहित अन्य को जबाबदेही दी गयी है.
एआरओ सह बीडीओ रुपेन्द्र कुमार झा ने बताया कि वज्र्र गृह को रविवार की रात सभी बॉलेट बाक्स जमा करने के बाद वीडियोग्राफी करते हुए सील किया गया. तीन कमरे में बंद हुए बाक्स में बूथ संख्या 1 से 78 तक कमरा नम्बर 10 में ,बूथ संख्या 79 से 161 तक कमरा नम्बर 11 में तथा बूथ संख्या 162 से 233 तक कमरा नम्बर 12 में रखा गया है. मतगणना तक किसी भी व्यक्ति के कैंपस में धूसने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है. सुरक्षा में लगे सभी गार्ड को कैंपस के अंदर ही रहने का निर्देश दिया गया है. विदित हो कि दो जून को मतगणना होना है. प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपेंद्र कुमार झा ने बताया कि पूर्व तक इसी तरह के सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने का निर्देश दिया गया है.
फोकस अंधराठाढ़ी के चुनाव पर:
झंझारपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न करने के बाद अनुमंडल प्रशासन की नजर अंधराठाढ़ी प्रखंड पर रहेगा. प्रखंड के सभी 18 पंचायत में नौ थाना की पुलिस के साथ एसडीओ जगदीश कुमार ,डीएसपी मो. फरोगुदीन, डीसीएलआर उमेश कुमार भारती सधन छापामारी अभियान का नेतृत्व करेंगे. एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि कार्रवाई सोमवार से ही शुरू होगी. संध्या के बाद प्रत्येक पंचायत में गश्ती होगी. थानास्तर का अभियान इसके अलावा चलाया जायेगा. पंचायत में दारु, शराब के अलावा मतदाताओ को रिझाने वाले लोगो के साथ बाहरी तत्वो पर विशेष नजर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










