जनता ने रखी समस्या, अधिकारी से मिला आश्वासन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2016 6:47 AM
विज्ञापन
प्रभात खबर आपके द्वार. जनता सहयोग करे तो कम होगी समस्या, एक मंच पर समस्याओं से रूबरू हुए अिधकारी मधुबनी : हर ओर समस्याओं का अंबार है. साफ सफाई की बात हो या फिर पेयजल की समस्या. शौचालय की बात हो या फिर लाइट की बात. शहर से लेकर गांव की गलियों तक इन समस्याओं […]
विज्ञापन
प्रभात खबर आपके द्वार. जनता सहयोग करे तो कम होगी समस्या, एक मंच पर समस्याओं से रूबरू हुए अिधकारी
मधुबनी : हर ओर समस्याओं का अंबार है.
साफ सफाई की बात हो या फिर पेयजल की समस्या. शौचालय की बात हो या फिर लाइट की बात. शहर से लेकर गांव की गलियों तक इन समस्याओं से लोग जूझते रहे हैं. अक्सर समाचार पत्रों में भी इन समस्याओं को उठाया भी जाता रहा है. पर कोई निदान नहीं निकल पा रहा है.
समस्याएं जस की तस रहती है. अब प्रभात खबर ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को अधिकारियों के बीच रखते हुए इन समस्याओं के निदान करने के दिशा में प्रभात खबर आपके द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह कतई नहीं है कि संबंधित विभाग को उनकी विफलता को लेकर घेरा जाय, बल्कि यह है कि सब मिल कर समस्या के कारण और उसके निदान को लेकर आगे बढ़े.
तािक समस्या का िनबटारा हो सके. जनता की समस्या को अिधकारी गंभीरता से लें. इस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को नगर परिषद के विवाह भवन में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिसमें एसडीओ शाहिद परवेज, कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा, शहर के आम जनता शामिल हुए. सभी ने प्रभात खबर के पहल की सराहना की.
समस्याओं की लगी झड़ी
प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत होते ही आम जनता ने प्रश्नों की झड़ी लगा दी. कोई शहर में सफाई का मामला उठाया तो किसी को शहर में टैक्स देने के बाद भी पेयजल सुविधा नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया. इसी प्रकार किसी ने कैनालों की सफाई व अतिक्रमण से संबंधित सवाल अधिकारियों सेे किये.
प्रभात खबर की पहल को सबों ने की सराहना
जनता समस्या से अवगत करायें : जटाशंकर
जनता के सवालों का जवाब देते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदािधकारी जटाशंकर झा ने कहा िक जनता के समस्याओं के निदान के लिये नप प्रशासन हर वक्त तैयार है. नप प्रशासन का यह उद्देश्य रहता है कि उपलब्ध संसाधन के दम पर अधिक से अधिक काम किया जाय. इस दिशा में लगातार पहल भी जारी है. पर कुछ जिम्मेदारी जनता की भी है.
नप प्रशासन ने करीब डेढ़ साल पहले ‘नप प्रशासन आपके द्वार ‘ कार्यक्रम चलाया था. इसमें जनता समस्याओं की सूचना मोबाइल के द्वारा दिया करते थे और आधे घंटा के अंदर उस समस्या के निदान की पहल करने पहुंच जाती थी. पर इसे धीरे धीरे खुद जनता ने ही बंद कर दिया. यदि आज भी जनता एक बार फोन करें तो आधे घंटा के अंदर ही प्रशासन संबंधित स्थल पर पहुंच जायेगी. श्री झा ने कहा कि प्रभात खबर की यह पहल सराहनीय है.
पर इस प्रकार का कार्यक्रम पूरे शहर के स्तर पर होना चाहिए. उन्होंने टैक्स, शौचालय, कैनाल उड़ाही संबंधित जवाब भी लोगों को दिया. कहा कि कैनालो के अतिक्रमण को अब तक इसलिए नहीं हटाया जा सका है कि अब तक इसका नये सिरे से सरकार द्वारा नक्शा ही नहीं दिया गया है. वर्तमान में जो नक्शा है वह अंग्रेज जमाने का है. हालिया सर्वे का नक्शा मिलने पर ही यह तय हो पायेगा कि कैनाल की लंबाई चौड़ाई कितनी है. इसके बाद ही आवश्यक पहल हो सकेगी. कहा कि जल्द ही नप प्रशासन एक टैंक के माध्यम से उन घरों तक पानी पहुंचायेगी जिस घर में पानी नहीं उपलब्ध हो रहा है.
इसके साथ ही हर घर नल का पानी योजना भी जल्द ही शुरू हो जायेगा. कहा कि बंद पड़े चापाकलों को भी ठीक करने के दिशा में पहल शुरू हो गयी है. उन्होंने सफाई मामले में लोगों के शिथिलता बरते जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर जनता डस्टबीन देकर कचरा को डस्टबीन में डालने को लेकर जागरूक करने का प्रयास किया तो जनता आज उस डस्टबीन में पानी भरने व अन्य काम कर रही है.
इसी प्रकार कहा कि जब जमीन सरकारी है तो लोग बिना अनुमति के इस पर दखल नहीं कर सकते. कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाना अंचल अधिकारी व डीसीएलआर का काम है. उन्होंने मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में से तीन निश्चयों का खुलासा करते हुए कहा कि घर सफाई, घर घर नल का जल तथा हर गली में नाला व सड़क योजना पर काम चल रहा है. इस दिशा में पहल शुरू हो गयी है. करीब 150 सड़क का निर्माण पिछले डेढ साल में किया गया है. उन्होंने जनता के समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










