ePaper

बिहार : सिपाही पर दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि, बरखास्त होगा

Updated at : 01 Mar 2016 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सिपाही पर दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि, बरखास्त होगा

मधुबनी : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपित बिहार पुलिस का सिपाही अनिल कुमार बरखास्त होगा. उसकी बरखास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. एसपी अख्तर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच व 164 के बयान में आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोप की पुष्टि हो गयी है. एसपी ने बताया […]

विज्ञापन
मधुबनी : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपित बिहार पुलिस का सिपाही अनिल कुमार बरखास्त होगा. उसकी बरखास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. एसपी अख्तर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच व 164 के बयान में आरोपित पुलिसकर्मी के खिलाफ आरोप की पुष्टि हो गयी है.

एसपी ने बताया कि सिपाही के कुकृत्य से पुलिस की छवि आम आदमी में धूमिल हुई है. जिसे सुधारने के लिये सिपाही की बरखास्तगी के लिए उससे स्पष्टीकरण नोटिस उसके घर भेजा जा रहा है.

सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पहला मामला नाबालिग लड़की से दुष्कर्म को लेकर है. दूसरा मामले में ड्यूटी से हथियार लेकर भागने का आरोप है. वहीं तीसरे मामले में आरोपित सिपाही अनिल कुमार पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन