फरवरी 2014 में होगा यू टाइप सड़क का निर्माण : एडीआरएम
जयनगरः समस्तीपुर के एडीआरएम बीएस दोहरे एवं उनके सहयोगी मंगलवार को स्टेशन परिसर एवं वाशिंग पिट का गहन निरीक्षण किया. लगभग सवा घंटे तक चले इस निरीक्षण में उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया.इस क्रम में श्री दोहरे ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, ए एम कार्यालय यातायात विश्रम गृह, प्रतिक्षालय कक्ष, पूछपाछ काउंटर, शौचालय, टिकट […]
जयनगरः समस्तीपुर के एडीआरएम बीएस दोहरे एवं उनके सहयोगी मंगलवार को स्टेशन परिसर एवं वाशिंग पिट का गहन निरीक्षण किया. लगभग सवा घंटे तक चले इस निरीक्षण में उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया.इस क्रम में श्री दोहरे ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, ए एम कार्यालय यातायात विश्रम गृह, प्रतिक्षालय कक्ष, पूछपाछ काउंटर, शौचालय, टिकट घर समेत प्लेट फार्म सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया. साफ सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में गंदगी किसी भी स्थिति में बरदाश्त नहीं की जायेगी.
इस दौरान श्री दोहरे ने वाशिंग पीट का निरीक्षण किया. यू टाइप सड़क निर्माण के संबंध उन्होंने बताया कि फरवरी 2014 तक यू टाइप सड़क का निर्माण हो जायेगा . साथ ही वाशिंग पिट की कमी को जल्द पूरा कर लिया जायेगा. निरीक्षण के क्रम में जयनगर नागरिक मंच के एक शिष्ट मंडल मंच के संयोजक राम प्रसाद राउत के नेतृत्व में एक ज्ञापन एडीआरएम को दिया.
और 21 सूत्री मांगों को लेकर स्टेशन परिसर में पूर्व में किये गये आंदोलन से अवगत कराया. बातचीत के क्रम में दोहरे ने कार्य पूरा होने का आश्वासन दिया. डीएसटीई भगवान झा, डीके झा, स्टेशन अधीक्षक बीएन सिंह, एएसएम सुनील झा, जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी दिवाकांत झा, मंच के संयोजक राम प्रसाद राउत, अरुण जैन, विमल कस्करा, जयनारायण यादव, पुरूषोतम गुप्ता, विनोद सुरेका, अरविंद तिवारी समेत रेल के कई वरीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










