अंडर 17 वीनू माकंड टी- 20 प्रतियोगिता जारी

Updated:
विज्ञापन

अंडर 17 वीनू माकंड टी- 20 प्रतियोगिता जारीदूसरे दिन गोपालगंज, नालंदा,वैशाली, पटना, खगडि़या व कैमूर की टीम रही विजयीफोटो: 18 परिचय: शॉट लगाते खिलाड़ी पंडौल , मधुबनी . मधुबनी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय वीनू माकंड अंडर – 17 क्रिकेट प्रतियोगिता 2015-16 का संचालन […]

विज्ञापन

अंडर 17 वीनू माकंड टी- 20 प्रतियोगिता जारीदूसरे दिन गोपालगंज, नालंदा,वैशाली, पटना, खगडि़या व कैमूर की टीम रही विजयीफोटो: 18 परिचय: शॉट लगाते खिलाड़ी पंडौल , मधुबनी . मधुबनी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय वीनू माकंड अंडर – 17 क्रिकेट प्रतियोगिता 2015-16 का संचालन पंडौल व मकसुदा के मैदान में सफलता पूर्वक चल रहा है. शनिवार को टूर्नामेंट के कुल छह मैच हुए. जिसमें पहला मैच गोपालगंज व शेखपुरा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाये. जबाव में खेलने उतरी शेखपुरा की पूरी टीम 86 रन पर ही आउट हो गयी. वहीं दूसरा मैच नालंंदा दरभंगा के बीच खेला गया. जिसमें नालंदा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया. इसमें नालंदा की टीम आठ विकेट पर 133 रन बनायी. वहीं दरभंगा की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर मात्र 100 रन ही बना सकी. वहीं अगली मैच जमुई व वैशाली के बीच खेला गया. इसमें वैशाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 145 रन बनाये. जबकि जमुई की टीम मात्र 121 बना कर ही आउट हो गयी. इसी प्रकार मधेपुरा और पटना के बीच हुए मैच में पटना ने मधेपुरा को पराजित किया. मधेपुरा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 97 रन बनायी. जबकि पटना की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसी प्रकार पाचवा मैच खगड़िया भोजपुर के बीच हुई. इसमें खगड़िया ने 9 विकेट से जीत हासिल किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना सकी. जबाब में खेलने उतरी खगडि़या ने मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिया. जबकि अंतिम मैच कैमूर रोहतास के बीच खेला गया. जिसमें कैमूर ने रोहतास को पराजित कर दिया. कैमूर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाया. जबकि रोहतास 9 विकेट खोकर मात्र 50 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन