जनता का फैसला कबूल: नीतीश मिश्रा

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी/झंझारपुर : पूर्व सीएम डा जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र व पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा विधान सभा चुनाव में हार गये हैं. उन्हें राजद के प्रत्याशी गुुलाब यादव ने महज 923 वोट से पराजित किया. सोलह राउंड तक मतों की गिनती में वे आगे रहे थे, लेकिन सतरहवें राउंड की गिनती में गुलाब यादव ने उन्हें […]

विज्ञापन
मधुबनी/झंझारपुर : पूर्व सीएम डा जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र व पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा विधान सभा चुनाव में हार गये हैं. उन्हें राजद के प्रत्याशी गुुलाब यादव ने महज 923 वोट से पराजित किया. सोलह राउंड तक मतों की गिनती में वे आगे रहे थे, लेकिन सतरहवें राउंड की गिनती में गुलाब यादव ने उन्हें पीछे कर दिया.
चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जनता का जनाधार उन्हें स्वीकार है. वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहे हैं आगे भी करेंगे. 2000 से राजनीति में सक्रिय रूप से रहे. श्री मिश्रा तीन बार विधायक रह चुके हैं.
इन्हें नीतीश कुमार की सरकार में गन्ना विकास मंत्री व बाद में ग्रामीण विकास विभाग जैसे प्रमुख मंत्रालय सौंपा गया. अपने कार्यकाल में ये कई अहम काम किये थे. मतगणना के दौरान वे सुबह करीब 6:30 में ही मतगणना परिसर में प्रवेश कर गये थे. जबकि चुनाव परिणाम जानने के बाद शाम 5:20 में परिसर से बाहर निकले .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन