नहीं हो रही अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी
मधुबनी : जिले में विगत करीब एक साल से अल्ट्रासाउंड केद्राें पर छापेमारी अभियान नहीं चलाया जा रहा है. अब इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है. मालूम हो कि जिले में वर्तमान में 32 अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं. अबतक जिले में 15 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निबंधन विभिन्न आरोपों के […]
मधुबनी : जिले में विगत करीब एक साल से अल्ट्रासाउंड केद्राें पर छापेमारी अभियान नहीं चलाया जा रहा है. अब इसको लेकर सामाजिक संगठनों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है. मालूम हो कि जिले में वर्तमान में 32 अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे हैं. अबतक जिले में 15 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निबंधन विभिन्न आरोपों के कारण रद्द किया जा चुका है.
इधर, जिले के समाजसेवियों ने मांग की है कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी अभियान चलाया जाये. ज्ञात हो कि लंबे समय से अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी अभियान नहीं चलाया गया है. वहीं, सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण ने बताया कि जल्द अभियान चलाया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










