पांच जगहों पर लगेगा स्वास्थ्य कैंप : सीएस

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण ने कहा कि जिले के रहिका, पंडौल, बिस्फी, झंझारपुर व जयनगर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जायेगी. इसमें दीपावली व छठ पर्व में […]

विज्ञापन

मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ नरेंद्र भूषण ने कहा कि जिले के रहिका, पंडौल, बिस्फी, झंझारपुर व जयनगर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जायेगी.

इसमें दीपावली व छठ पर्व में महानगरों से घर आने वालों लोगों के लिए यह स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया है. सिविल सर्जन ने कहा कि सभी संबंधित पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि कैंप को सफल बनायें.
कैंप में किसी तरह की गड़बड़ी हुई तो प्रभारी एमओआइसी को जिम्मेदार माना जायेगा. जिला मुख्यालय रहिका प्रखंड में रहने के कारण वहां भारी भीड़ कैंप में होने की संभावना है. कैंप चार दिनों तक चलेगा. बैठक में एसीएमओ डॉ अर्जुन प्रसाद साहु,जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ विवेका नंद झा सहित अन्य ने भी भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन