लौकहा के लोग झोला उठाने वाले नहीं, स्वाभिमानी हैं : दिनेश

Updated:
विज्ञापन

खुटौना : कमलपुर सहित कई गांवों में पैदल यात्रा किया. लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी प्रमुख दलों की नजर मंे यहां के समर्पित कार्यकर्ता, जनता की कोई अहमीयत नहीं है. वे यहां के लोगों को झोला उठाने वाले ही समझते रहे हैं. जिसका जबाव इस बार क्षेत्री की जनता 5 नवंबर […]

विज्ञापन

खुटौना : कमलपुर सहित कई गांवों में पैदल यात्रा किया. लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी प्रमुख दलों की नजर मंे यहां के समर्पित कार्यकर्ता, जनता की कोई अहमीयत नहीं है. वे यहां के लोगों को झोला उठाने वाले ही समझते रहे हैं. जिसका जबाव इस बार क्षेत्री की जनता 5 नवंबर को मतदान के ताकत से देगी. यहां की जनता शांति चाहती है.

पर राजनीतिक दल व राजनेता यहां के लोगों के उपर अपराधी प्रबृति के व्यक्ति को बढावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं. जिसे जनता कभी बरदाश्त नहीं कर सकते हैं. कहा कि यहां की जनता की समस्याओं के निदान की कोई पहल नहीं हो पा रही है. हर ओर समस्याओं का अंबार है. पर नेता व अधिकारी को इन बातों की परवाह ही नहीं है.

किसानांे के उपजाये धान को रखने की उचित सुविधा नहीं है. जिस कारण हर साल हजारों क्विंटल धान बर्बाद हो जाता है. मजबूरी में किसान अपने धान को औने पौने कीमत पर बेचते हैं. उन्होनंे लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया. इस दौरान उनके साथ नारायण पासवान, मनोज गुप्ता, विद्यानंद साह, दीपक चौधरी, विजय प्रसाद, बद्री राम, चंदन कुमार मंडल सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन