सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा की मौत

Updated:
विज्ञापन

-देर रात दरभंगा से वापसी में भारी वाहन की चपेट में आये बेनीपट्टी, मधुबनीः बेनीपट्टी – बसैठ एसएच 52 पथ के सोईली लचका और बनकट्टा चौक के बीच रविवार की देर रात बाइक सवार भारी वाहन की चपेट में आ गये. इस हादसे में बेनीपट्टी थाना के उड़ेण गांव के संतोष ठाकुर (30) और काशी […]

विज्ञापन

-देर रात दरभंगा से वापसी में भारी वाहन की चपेट में आये

बेनीपट्टी, मधुबनीः बेनीपट्टी – बसैठ एसएच 52 पथ के सोईली लचका और बनकट्टा चौक के बीच रविवार की देर रात बाइक सवार भारी वाहन की चपेट में आ गये. इस हादसे में बेनीपट्टी थाना के उड़ेण गांव के संतोष ठाकुर (30) और काशी कांत ठाकुर (45) की मौत हो गयी. दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा थे. संतोष ठाकुर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. काशी कांत ठाकुर ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा.

दोनों एक ही बाइक से काशी कांत ठाकुर के विक्षिप्त पुत्र को रांची की ट्रेन पकड़ाने के लिए दरभंगा तक छोड़ने गये थे. देर रात वापसी के क्रम में किसी भारी वाहन की चपेट में आ गये. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना के एसआई एसएन सारंग, मो. साजिद, आलम, सदानंद साहू, संजय कुमार आदि पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच गये. शव को सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन