बिड़ला कंपनी के मैनेजर के घर चोरी

Updated:
विज्ञापन

बिड़ला कंपनी के मैनेजर के घर चोरीकलुआही. थाना क्षेत्र के खपड़पुरा गांव में आदित्य बिड़ला समूह कॉपरेट आॅफिस मुंबई में प्रबंधक के पद पर कार्यरत श्रीपत एन झा के घर चोरों ने करीब एक लाख रुपये मूल्य का कीमती कपड़ा, महंगा बरतन एवं एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है. नौकरी में रहने के कारण […]

विज्ञापन

बिड़ला कंपनी के मैनेजर के घर चोरीकलुआही. थाना क्षेत्र के खपड़पुरा गांव में आदित्य बिड़ला समूह कॉपरेट आॅफिस मुंबई में प्रबंधक के पद पर कार्यरत श्रीपत एन झा के घर चोरों ने करीब एक लाख रुपये मूल्य का कीमती कपड़ा, महंगा बरतन एवं एक गैस सिलेंडर चोरी कर लिया है. नौकरी में रहने के कारण अधिकांश उनके परिजन गांव से बाहर रहते हैं. अनुपस्थिति में खड़गपुरा स्थित गांव में नरकटिया का एक व्यक्ति देखभाल करता है. गृहस्वामी ने बताया कि 26 अक्तूबर को मोबाइल पर घर में चोरी होने की सूचना मिली. किसी प्रकार 29 अक्टूबर को मुम्बई से गांव पहुंचे. तत्काल क्षति का आकलन कर थानाध्यक्ष को आवेदन शुक्रवार को दिया गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अनुशांधान में संलिप्त चोरों को पकड़ा जायेगा. तत्काल चुनाव ड्यूटी के कारण पुलिस बल की व्यस्तता है. वहीं एसआई ओझा ने बताया कि 26 अक्तूबर को मोबाइल पर मिली सूचना के आधार पर घटना स्थल की जांच पुलिस ने की. आस पास के लोगों से पूछताछ में सुराग मिलने की संभावना है. बहरहाल थाना क्षेत्र के खपड़पुरा सहित अन्य गांव में सैकड़ों ऐसे घर है जहां ताला लटक रहा है. रोजी रोटी के लिए गृहस्वामी सहित परिवार के अन्य सदस्य बाहर हैं. इनके घर की सुरक्षा पर सवाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन