छेड़खानी के मामले में हुई गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में हुई गिरफ्तारी मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोल वार्ड नंबर-आठ में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता लड़की ने नगर थाना को दिये आवेदन में गुरुवार शाम की घटना बताते हुए कहा है कि वह 13 नंबर […]

विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में हुई गिरफ्तारी

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के नोनिया टोल वार्ड नंबर-आठ में 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता लड़की ने नगर थाना को दिये आवेदन में गुरुवार शाम की घटना बताते हुए कहा है कि वह 13 नंबर गुमटी पर नाश्ते की एक दुकान में जा रही थी. इसी दौरान मो निराले नाम का लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.

लड़की द्वारा शोर मचाने पर लड़के उसका मुंह बंद करने के लिए मुंह में कपड़ा ठूसने लगा. शोर सुनकर लोग इक्कठा होने लगे. इसी बीच पीड़िता का भाई भी घटना स्थल पर पहुंच गया. इसी बीच आरोपित लड़के ने पीड़िता के भाई के सिर पर दबिया से हमला कर व उसकी चाची को बल्ले से हमला कर घायल कर दिया.

पीड़िता की शिकायत पर नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा ने टीम गठित कर आरोपित लड़के को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. नगर थाना के एएसआइ नागेंद्र सिंह, डिप्टी सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों ने आरोपित लड़का के गिरफ्तारी के लिए छापा मारा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन