नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

खुटौना : स्थानीय स्थानीय हाट गाछी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के खुटौना, लौकहा तथा बाधाकुसमार में नुक्कड़ नाटकों के जरिये मतदाताओं को मतदान करने की जानकारी दी. गुरुवार सुबह अपने जादू के करतबों से इकाई के संयोजक आर के तिवारी ने अच्छी खासी भीड़ इकट्ठी […]

विज्ञापन

खुटौना : स्थानीय स्थानीय हाट गाछी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के खुटौना, लौकहा तथा बाधाकुसमार में नुक्कड़ नाटकों के जरिये मतदाताओं को मतदान करने की जानकारी दी.

गुरुवार सुबह अपने जादू के करतबों से इकाई के संयोजक आर के तिवारी ने अच्छी खासी भीड़ इकट्ठी कर लोगों को अचंभित किया. कला प्रर्दशित के दौरान मतदान के दिन सभी कामों से अधिक जरूरी वोट डालना क्यों होता है.

अभिनय के माध्यम से बताया गया. कलाकारों ने विकल्प के तौर पर मतदान के लिये फोटो युक्त मतदान परची, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस आदि प्रस्तुत किए जाने पर प्रकाश डाला. नुक्क्ड़ नाटक संयोजक आर के तिवारी, सुनीता देवी, नीतु कुमारी, तन्नु कुमारी, विकास कुमार, नीसू कुमार, नितेश कुमार, राजा कुमार तथा राहुल नें भाग लिया. खुटौना बीएलओ नियाज अंसारी तथा लौकहा व कुसमार के बीएलओ ने प्रस्तुति में सहयोग प्रदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन