अपराधीराज लाने की हो रही साजिश : मिश्रा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर के भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्रा ने कहा है कि देश की युवाओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों में नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास है. इसका कारण यह है कि नरेंद्र मोदी ने विकास व देश की स्वाभिमान को प्राथमिकता दी है. अब वही सम्मान बिहार को भी मिल सकेगा. 15 […]
विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर के भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्रा ने कहा है कि देश की युवाओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों में नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास है. इसका कारण यह है कि नरेंद्र मोदी ने विकास व देश की स्वाभिमान को प्राथमिकता दी है. अब वही सम्मान बिहार को भी मिल सकेगा. 15 सालों के लालू प्रसाद के शासन काल में जिस प्रकार हर दिन हत्या, अपहरण, लूट की कारोबार फल फूल रहा था उसे आज भी याद कर जनता कांप जाती है.
एक बार फिर उसी समय को वापस करने की साजिश रची जा रही है. जिसे बिहार की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी. श्री मिश्रा झंझारपुर विधान सभा क्षेत्र के मैवी गोठ, दीप पश्चिम, भखरौली, विसौल सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि आज बिहार का हर बच्चा लालू प्रसाद के शासन काल में अपराधियों के कारनामे को जानती है. इसी शासनकाल को समाप्त करने के लिए लोगों का जनाधार भाजपा जदयू गंठबंधन को मिला था, लेकिन आज एक बार फिर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद मिल कर बिहार में अपराधियों की वापसी करना चाहते हैं जिसे जनता कभी पूरा नहीं होने देगी. इस मौके पर उन्होंने अपने पक्ष में वोट मांगा. इस दौरान सैकड़ों समर्थक उनके साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










