महंगाई से जनता त्रस्त : शकील
महंगाई से जनता त्रस्त : शकीलबिस्फी. भाजपा समाज को बांट कर देश में अंगरेज की तरह हुकूमत करना चाहती है. पीएम मोदी जनता को भटकाने के लिए तरह तरह के जुमलाबाजी कर रहे हैं. ये बाते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ शकील अहमद ने गुरुवार को प्रखंड के परसौनी गांव स्थित […]
महंगाई से जनता त्रस्त : शकीलबिस्फी. भाजपा समाज को बांट कर देश में अंगरेज की तरह हुकूमत करना चाहती है. पीएम मोदी जनता को भटकाने के लिए तरह तरह के जुमलाबाजी कर रहे हैं. ये बाते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ शकील अहमद ने गुरुवार को प्रखंड के परसौनी गांव स्थित लहेरियासराय चौक पर महागंठबधंन समर्थित राजद प्रत्याशी डाॅ फैयाज अहमद के चुनावी सभा को संबोधिंत करते हुए कहीं. उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त है. सूबे मे महागठबधंन सरकार बनने पर ही सीएम नीतीश कुमार के द्वारा चलाये गये विकास की गति और तेज हो गयी है. उन्होनें रघेपुरा, तीसी नरसाम, कठैला, नूरचक, छछुआ एवं औंसी जीरो माइल चौक पर भी राजद प्रत्याशी डाॅ फैयाज अहमद के पक्ष में चुनावी सभा सभा को संबोधित किया. इस मौके पर राजद प्रत्याशी सह स्थानीय विधायक डाॅ फैयाज अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमर हसन दुलारे, विमल चौधरी, वशिष्ट नारायण झा, राजद नेता मो मजहर, प्रमुख ताहिरा प्रवीण, उपप्रमुख भोला यादव, मास्टर महेंद्र यादव एवं जदयू नेत्री सीमा मडंल के अलावे कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










