सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : एनएच-57 पर समिया के समीप बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. घायल भैरवस्थान क्षेत्र के पट्टीटोल निवासी अभिराम ठाकुर (58) एवं उसके पुत्र जगन ठाकुर (31) बताया गया है. दोनों बाइक से झंझारपुर दुर्गापूजा में मार्केटिंग करने आ रहे थे. वहीं, […]

विज्ञापन

झंझारपुर : एनएच-57 पर समिया के समीप बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. घायल भैरवस्थान क्षेत्र के पट्टीटोल निवासी अभिराम ठाकुर (58) एवं उसके पुत्र जगन ठाकुर (31) बताया गया है. दोनों बाइक से झंझारपुर दुर्गापूजा में मार्केटिंग करने आ रहे थे. वहीं, मधेपुर गांव निवासी राम विलास राय भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

हरलाखी. प्रखंड क्षेत्र के उमगांव में हुए बाइक दुर्घटना में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त तीन युवक बाइक पर सवार होकर कलना मंदिर से पूजा करअपने घर वापस जा रहा था.
अचानक एक नेपाली बाइक सवार ने टक्कर मार दी. घायलों में उमगांव निवासी करन सहनी, गोविंद सहनी व रामबाबु सहनी शामिल है. टक्कर मारकर नेपाली बाइक सवार बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने घायल युवक को पीएचसी में भरती कराया . जहां डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी थाना घटनास्थल पर पहुंच बाइ क को जब्त कर लिया है.
फुलपरास. थाना क्षेत्र के कोनार एनएच-57 सड़क पर मंगलवार को एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से बाइक सवार को स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भरती करवाया गया. डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर प्राथिमिक उपचार के बाद दरंभगा मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया . घायल युवक की पहचान अंधराठाढ़ी गॉव के संजय कुमार शर्मा के रूप में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन