नाबालिग की पीट पीट कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग की पीट पीट कर हत्याचार हत्या के आरोपियों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ामधुबनी़ बीते शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के सिंहानियां चौक पर एक होटल के सामने नाबालिग की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. इस मामले में शनिवार को चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. नगर थाना […]

विज्ञापन

नाबालिग की पीट पीट कर हत्याचार हत्या के आरोपियों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ामधुबनी़ बीते शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के सिंहानियां चौक पर एक होटल के सामने नाबालिग की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. इस मामले में शनिवार को चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. नगर थाना में चारों आरोपी के विरूद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया चारों आरोपियों को को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है. शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे सिंहानियां चौक के सागर स्वीट्स से मिठाई खरीदकर जा रहे मो. राशिद 16 वर्ष को साइकिल से ठोकर लगा. इसी बात को लेकर साइकिल सवार के साथ मो. राशिद को बहस हो गई. इसी दौरान उसके साथियों ने मिलकर मुक्का, लात और चेन से मो. राशिद की पिटाई करनी शुरू कर दी. नगर थाना में मृतक के चाचा मो. शहाबुद्दीन ने प्राथमिकी में मे. अंजार, मो. इरफान, मो.सुभान एवं मो. फैयाज ने मो. राशिद की पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. घटना की जानकारी मोहल्ला में जंगल की आग की तरह फैल गई. चारों लड़क घटना के बाद घटना स्थल से भागने लगे. तो ग्रामीणों ने खदेड़कर चारों लड़कों को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने खदेड़कर चारों लड़काें को पकड़ लिया. ग्रामीणों में जर्बदस्त आक्रोश था. इसी दौरान मुहल्ला के ही कुछ गणमान्यों ने चारों लड़कों को पकड़ कर स्थानीय एक विद्यालय में बंद कर दिया. नगर थाना की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर चारों आरोपी को हिरासत में लिया. दस दिन पूर्व अपहृत छात्रा की अबतक सुराग नहीं मधुबनी. जयनगर से दस दिन पहले ट्यूशन के लिये निकली अपहृत नाबालिग छात्रा का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है. छात्रा जयनगर बस्ती पंचायत की रहने वाली बतायी जा रही है. इस बाबत लड़की के पिता ने जयनगर थाना को दस दिन पूर्व ही आवेदन देकर अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए गुहार लगायी थी. पर पुलिस ने दस दिनों के बाद भी पता लगाने में सफल नहीं हो पायी है. हालांकि अपहृता के पिता ने जयनगर थाना क्षेत्र के ही राजा बाबू गली गरही टोल निवासी विश्वनाथ पासवान पर बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. हर्षोल्लास से हो रही दुर्गा पूजा फोटो: 10 परिचय: दुर्गा पूजा में शामिल लोग मधुबनी. झंझारपुर अनुमंडल के छिटटोल लोहना में पिछले 89 सालों से दुर्गा पूजा हो रही है. छिटटोल लेहना दुर्गा स्थान में कलश स्थापना के साथ ही मां भगवती का पट खुल जाता है. भगवती की प्रतिमा का दर्शन लोग करने लगते हैं. पूजा के संचालक भैरव झा चुनचुन ने बताया कि भगवती के दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का भीरड़ लगना शुरू हो जाता है. पूरे बिहार में एक मात्र यही भगवती स्थान है जहां कलश स्थापना के साथ ही पट खुल जाता है. छिटटोल लोहना दुगास्थान के पंडित पराशर झा ने बताया कि पूरे विधान के साथ पूजा किया जाता है. प्रत्याशी को मिला धमकी, प्राथमिकी दर्जमधुबनी/फुलपरास . फुलपरास विधान सभा के भारतीय मित्र पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण यादव को चुनाव में नाम वापसी नहीं किये जाने पर जान से मारने की धमकी मोबाइल पर मिली है. श्री यादव के मोबाइल पर 8877797344 नंबर से प्रत्याशी विशेष के पक्ष में नामांकन वापस लेने को शुक्रवार को कहा गया. इसकी जानकरी प्रत्याशी श्री यादव ने फुलपरास के निर्वाची पदाधिकारी कमरे आलम को दी. निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष् सनोवर खां ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया कि अनुसंधान कर्ता के द्वारा जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी. भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि यह मामला संवेदन शील है इसलिए पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. मिथिलांचल के हक के लिए आंदोलन करेगी पार्टी: महतोफोटो: 11परिचय:-जनसंपर्क अभियान में जूटे बिस्फी में बीएमपी प्रत्यशी धनेश्वर महतोमधुबनी. भारतीय मित्र पर्टी के बिस्फी विधान सभा के प्रत्याशी सह राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बिस्फी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान किया. बिस्फी पंचायत, जगवन, कटैया, चहुटा सहित विभिन्न गांव के दौरा के क्रम में श्री महते ने कहा कि राजनीति में नए लोग जनता के आश और आकांक्षा पर खड़े उतरेंगे. राज्य में भाजपा सांप्रदायिकता की बत करती है. वहीं महगठबंधन जात पात की राजनीति कर रही है ऐसे में बिहार की विकास की बात कोई नहीं कर रहा. उन्होंने कहा भारतीय मित्र पार्टी चुनाव में व चुनाव के बाद भी जनता के साथ खड़ी है अब निर्णय जनता स्वयं करें. मिथिलांचल के विकास के लिए उद्योग धंधे व कृषि के लिए सिंचाई की समुचित व्यवस्थ अत्यंत जरूरी है. पार्टी मिथिलांचल के विकास के लिए केंद्र पर दबाब बनायेंग्ी. जिले से लेकर दिल्ली तक आंदोलन कर मिथिलांचल का हक दिलायेगी. जनसंपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष इनामुर रहमान, जिलाध्यक्ष ललित कुमार सिंह, जगदीश चौधरी, सत्य नारायण महतो, अमीत सिंह, सुरेंद्र मंडल, जगदीश मिश्र, राम अशीष लोहार, हेमचंद्र झा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.एनआर कटा, पर नामांकन नहींमधुबनी: विधान सभा निर्वाचन 2015 के मधुबनी, बाबूबरही एवं बिस्फी विधान सभा क्षेत्र के लिए 5 एनआर ऐसे संभावित प्रत्याशियों ने कटवाए. जिन्हें बड़ी पार्टियों से टिकट मिलने की संभावना थी. पर ऐसे 5 संभावित प्रत्याशी एनआर कटाने के बाद नामांकन कराने निर्वाची कार्यालयों तक नहीं पहुंचे . इन संभावित प्रत्याशियों में मधुबनी विधान सभा क्षेत्र से उपेंद्र यादव, लाल बहादुर सिंह एवं अमरेश कुमार श्रीवास्तव, बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र से प्रेम कांत झा एवं बिस्फी विधान सभा क्षेत्र से शंकर महासेठ ने एनआर कटाया पर नामांकन नहीं किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन