मधुबनीः संविदा पर कर्मियों की होगी बहाली

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः जिला परिषद में कर्मियों की कमी को जल्द ही दूर होने की संभावना है. इसके तहत अब जिप में कर्मियों की संविदा पर बहाली किये जाने की तैयारी की जा रही है. सोमवार को स्थायी समिति की आयोजित बैठक में कर्मियों की कमी के कारण काम काज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का मुद्दा सदस्यों […]

विज्ञापन

मधुबनीः जिला परिषद में कर्मियों की कमी को जल्द ही दूर होने की संभावना है. इसके तहत अब जिप में कर्मियों की संविदा पर बहाली किये जाने की तैयारी की जा रही है. सोमवार को स्थायी समिति की आयोजित बैठक में कर्मियों की कमी के कारण काम काज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का मुद्दा सदस्यों द्वारा उठाया गया था.

बाद में उप विकास आयुक्त डीएन मंडल, जिप सदस्य नसीमा खातून, जिप सदस्य अजीत नाथ यादव, सइदा बानो सहित अन्य सदस्यों ने सर्व सम्मति से संविदा पर कर्मियों को बहाल करने का प्रस्ताव दिया. इसको अमलीजामा पहनाने में विभाग जुट गया है. सूत्रों के अनुसार जल्द ही विज्ञापन प्रकाशित कर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

192 पद रिक्त

जिप में कर्मियों का टोटा है. वर्षो से पद रिक्त पड़े हुए हैं जिस कारण ना सिर्फ काम काज प्रभावित हो रहा है. बल्कि एक एक कर्मचारी के लिये जिम्मे कई कई फाइलें पड़ी हुई है. काम का बोझ बढ़ने के कारण समय पर कार्य का निष्पादन नहीं हो पाता है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिप में कुल स्वीकृत पद के विरुद्ध वर्तमान में 192 पद रिक्त हुए हैं. इस पर एक साथ बहाली की प्रक्रिया से विभाग ने असहमति जतायी है.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बाबत उप विकास आयुक्त डीएन मंडल ने बताया कि वर्तमान में 2 जेइ एवं 1 एइ को संविदा पर बहाल करने की कोशिश की जा रही है. आय की स्थिति ठीक होने पर फिर अन्य पदों पर भी बहाली की जायेगी. वहीं जिप अध्यक्ष नसीमा खातून ने बताया कि जिप में कर्मियों की कमी से काम काज प्रभावित हो रहा है. जिला परिषद के आंतरिक आय को देखते हुए अधिक से अधिक पद पर कर्मियों की बहाली की कोशिश की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन