मधुबनी में निर्दलीय प्रत्याशी सहित तीन को गोली मारकर किया घायल
मधुबनी : बिहार विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील झा और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया. भैरो स्थान थाना प्रभारी एस एन दास ने बताया कि घायलों में रईमा गांव निवासी सुनील झा, उनके भाई और भाभी शामिल […]
मधुबनी : बिहार विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील झा और उनके परिवार के दो अन्य सदस्यों को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया. भैरो स्थान थाना प्रभारी एस एन दास ने बताया कि घायलों में रईमा गांव निवासी सुनील झा, उनके भाई और भाभी शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिये मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि हमलावरों ने इन लोगों पर उस समय हमला किया जब वे रईमा गांव स्थित अपने घर में बीती रात सो रहे थे. इस घटना के विरोध और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने झंझारपुर -भैरो स्थान मुख्य सडक मार्ग को आज सुबह जाम कर दिया. दास ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










