मतदाता जागरूकता रैली निकाली
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जयनगर : जयनगर प्रखंड के देवधा उत्तरी पंचायत में बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका ज्याति कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में सेविका, सहायिका, आशा, उद्दीपिका समेत बाल विकास से अनेक कर्मियों ने भाग लिया. रैली का नेतृत्व कर रही ज्योति कुमारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य […]
विज्ञापन
जयनगर : जयनगर प्रखंड के देवधा उत्तरी पंचायत में बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका ज्याति कुमारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.
रैली में सेविका, सहायिका, आशा, उद्दीपिका समेत बाल विकास से अनेक कर्मियों ने भाग लिया. रैली का नेतृत्व कर रही ज्योति कुमारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के साथ साथ मतदान का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है.
वहीं, प्रखंड के रजौली पंचायत के गाढ़ा मध्य विद्यालय से संकुल समन्वयक मो नौशाद आलम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.
रैली को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश महतो ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रैली में शामिल लोगों ने गाढ़ा, धमियांपट्टी, रजौली, देवधा का भ्रमण करते हुए मतदाताओं को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी.
मतदाता जागरूकता रैली में प्र अ दीपा कुमारी, धीरज पंडित, विजय कुमार यादव, अशोक यादव, फूल कुमारी, राहुल शर्मा, सुरेंंद्र कुमार ठाकुर, जामुन पंजियार समेत अनेक शिक्षकों ने भाग लिया.
लदनियां . प्रखंड कार्यालय परिसर में नव साक्षर महिला तालिमी मरकज के स्वयं सेवकों एवं टोला सेवकों ने केआरपी मीरा कुमारी की देखरेख में मतदाता जागरूकता रैली निकाली. बीडीओ विमल कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
बीडीओ श्री कुमार ने मतदाताओं को समझाते हुए कहा कि मतदान हमारा अधिकार है. रैली बाजार होते हुए गांव तक गयी. इस अवसर पर विद्यालय के बीइओ ललन प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम समन्वक जगदीश प्रसाद, उपेंद्र कुमार, श्याम कुमार, मुकेश कुमार, जुबेर आलम, रामशंकर समेत दर्जनों लोग
उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










