लाइसेंसी दुकान से ही खरीदें मिठाई

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः क्या आप मिठाई खरीदने जा रहे है तो सावधान रहिये. कहीं मिलावटी मिठाई आपकी सेहत न बिगाड़ दे. मिठाइयों की ताजगी बनाये रखने के लिये फारमेलीन का मिलावट स्वास्थ्य के लिये काफी हानिकारक साबित हो सकता है. यह बासी मिठाइयों की दरुगध दूर करने वाला एक केमिकल होता है. फारमेलीन वाली मिठाई से आपके […]

विज्ञापन

मधुबनीः क्या आप मिठाई खरीदने जा रहे है तो सावधान रहिये. कहीं मिलावटी मिठाई आपकी सेहत न बिगाड़ दे. मिठाइयों की ताजगी बनाये रखने के लिये फारमेलीन का मिलावट स्वास्थ्य के लिये काफी हानिकारक साबित हो सकता है. यह बासी मिठाइयों की दरुगध दूर करने वाला एक केमिकल होता है. फारमेलीन वाली मिठाई से आपके किडनी पर घातक असर हो सकता है.

शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर भी फारमेलीन युक्त मिठाई का घातक महत्वपूर्ण अंगों पर भी फारमेलीन युक्त मिठाई का घातक असर हो सकता है. अगर आप दुकान से पनीर,घी, सरसों तेल, रिफाइंड खरीद रहे हैं तो सावधानी बरतनी आवश्यक है. मिलावट के इस दौर में पनीर के भी केमिकल्स की मिलावट की आशंका रहती है. इसी तरह खोआ के नाम पर भी मिलावट होता है. चीनी की जगह केमिकल्स का भी प्रयोग होता है. घी में मिलावट का भी स्वास्थ्य पर घातक असर हो सकता है. मिलावटी घी से लीवर और हृदय रोग होने की संभावना रहती है.

मिलावटी सरसों तेल और रिफाइंड हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है. घी में हाइड्रोजनरेटेड वायल, फासफोरस और यूरिया की मिलावट कई बीमारी को जन्म दे सकती है. मिलावट वाला मशाला भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. दूध में मिलावट भी स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकता है. दूध में सोडा, स्टार्च आदि की मिलावट से बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. पॉलिस किया हुआ चावल के सेवन से डायबिटीज की संभावना रहती है. जब भी मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री खरीदें तो सिर्फ लाइसेंसी दुकान से ही खरीदें. वैसे दुकान जो विश्वसनीय है और गुणवत्तापूर्ण मिठाई या खाद्यान्न का दुकान हो वहीं से मिठाई खरीदें.

अगर कहीं से मिलावटी मिठाई घी, पनीर, दूध, मसाला या अन्य खाद्य पदार्थ मिलने की आशंका हो तो इसकी शिकायत फूड सेफ्टी कार्यालय या अन्य सक्षम फोरम या अधिकारी से कर सकते हैं. विगत दिनों फूड सेफ्टी के प्रमंडलीय अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने जिले के विभिन्न अनुमंडलों में दुकानदारों की लाइसेंस की जांच की थी. उन्होंने जिला मुख्यालय में भी दुकानदारों के लाइसेंस की जांच की थी. उन्होंने दुकानदारों को फर्जी लोगों से सावधान रहने को कहा था. जो फूड सेफ्टी का नकली अधिकारी बन कर दुकानदारों को ठगते हैं. मिलावटी खाद्यान्न की शिकायत सिविल सजर्न कार्यालय में चल रहे फूड सेफ्टी कार्यालय में की जा सकती है. मिलावटी खाद्यान्न की जांच लैब में ही की जा सकती है. लैब द्वारा मिलावटी पाये जाने पर सजा का प्रावधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन