Madhubani News : झंझारपुर अनुमंडल के 51 नये जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को मिला लाइसेंस

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 10:39 PM

विज्ञापन

अनुमंडल के नये 52 रिक्ति में 51 नये जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयनित अभ्यर्थियों को जनवितरण प्रणाली का अनुज्ञापत्र दिया गया यह. यह अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव ने हस्तगत कराया.

विज्ञापन

झंझारपुर. अनुमंडल के नये 52 रिक्ति में 51 नये जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयनित अभ्यर्थियों को जनवितरण प्रणाली का अनुज्ञापत्र दिया गया यह. यह अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव ने हस्तगत कराया. इस दौरान सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजन कुमार भी मौजूद थे. एसडीएम ने अनुज्ञापत्र देने के बाद कहा कि लाइसेंस देते हुए मुझे खुशी है. आप सब अपने कार्य को ईमानदारी और नियमानुकूल करें. एसडीएम ने बताया कि सदर अनुमंडल के चार प्रखंडों में 52 में 51 नये जनवितरण दुकानों के लिए लाइसेंस दिए गए. एक मधेपुर प्रखंड के परवलपुर पंचायत का लाइसेंस पर इसलिए रोक लगायी गयी है, जो कमिश्नर के न्यायालय में मामला लंबित है. उन्होंने कहा कि जिले का पहला अनुमंडल है जहां इतनी जल्दी लाइसेंस निर्गत डीएम की अध्यक्षता में चयन समिति की अनुशंसा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को अनुज्ञप्ति दी गई. उन्होंने कहा कि फूड सचिव के आदेश के आलोक में नए जन वितरण प्रणाली विक्रेता के लिए विज्ञापन के माध्यम से आवेदन लिया गया था. जिसके बाद अपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित की गई. 12 से 18 तक दावा आपत्ति ली गयी. उसके बाद जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीकृति दी गई. एसडीएम ने बताया कि अंधराठाढ़ी में सबसे अधिक 20, झंझारपुर में 15, मधेपुर एवं लखनौर में आठ आठ रिक्ति थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन