Madhubani News : पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल हुआ बेनीपट्टी का 5 विद्यालय

Published at :19 Feb 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल हुआ बेनीपट्टी का 5 विद्यालय

सुदूर ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. प्रखंड क्षेत्र के बर्री पंचायत में संचालित प्लस टू सुदामा जलेश्वर उच्च विद्यालय सहित जिले के 28 विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल की श्रेणी में शामिल किया गया है. जिसमें बेनीपट्टी अनुमंडल के प्लस टू सुदामा जलेश्वर उच्च विद्यालय बाणेश्वर स्थान, बिस्फी प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय नाहस खंगरैठा, हरलाखी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय सोनई, प्लस टू उच्च विद्यालय खिरहर व मधवापुर प्रखंड के उच्च विद्यालय उत्तरा समेत कुल 5 विद्यालयों को शामिल किया गया है. इन पांचों विद्यालय को पीएम श्री स्कूल में शामिल किये जाने पर स्थानीय लोगों ने हर्ष है. इन सभी अपग्रेडेड विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन मुहैया कराये जा सकेंगे. जिससे इन सुदूर ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा. वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक या उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा के संचालन में परिवर्तन करने की अपेक्षा की जा रही थी. जिसकी बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा समीक्षा की गई. जिसमें राज्य में पूर्व से संचालित राजकीय, राजकृत एवं प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से वैसे 836 विद्यालयों, जिसमें वर्ग 9 वीं से 11 वीं तक की पढ़ाई होती है, इसका आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से पीएम श्री विद्यालय के तहत अपग्रेडिंग किये जाने की आवश्यकता महसूस की गई. इस वितीय वर्ष से कक्षा 6 से 11 तक की पढ़ाई होगी. साथ ही अब इसे कक्षा 6 से 11 वीं तक एक ही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इकाई माना जायेगा. राजकीय, राजकृत एवं प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 वीं तक के कक्षा संचालन हेतु उक्त विद्यालय परिसर में स्थित या सबसे नजदीक के मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों एवं शिक्षकों का संविलयन संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जायेगा. वहीं पीएम श्री स्कूल में जिले के जिन विद्यालयों को शामिल किया गया है. उनमें अंधराठाढ़ी प्रखंड के बीडीए उच्च विद्यालय ननौर, बाबूबरही के ज्ञानचंद श्रीचंद जनता उच्च विद्यालय तिरहुता, बासोपट्टी के बीकेएस उच्च विद्यालय जटूलिया, घोघरडीहा के एबी झा प्रोजेक्ट गर्ल हाइ स्कूल घोघरडीहा, जयनगर के उच्च विद्यालय प्लस टू जयनगर, झंझारपुर के बीबाइ जनता उच्च विद्यालय पहराज स्थान खैरा, कलुआही के एलएस उच्च विद्यालय भलनी कपड़िया, खजौली के प्लस टू एसबीएलवाइ उच्च विद्यालय एकडारा, बिलट सिंह गर्ल हाइ स्कूल खजौली, खुटौना के प्लस टू उच्च विद्यालय, लदनिया के उच्च विद्यालय महथा, लखनौर के धारावती उच्च विद्यालय, लौकही के बीएसपीएसकेपी परियोजना बालिका उच्च विद्यालय मानसपुर, मधेपुर के प्लस टू कुशेश्वर उच्च विद्यालय कालिकापुर, प्लस टू दयाराम उच्च विद्यालय भेजा, पंडौल के प्लस टू वीएसबी उच्च विद्यालय बेल्ही, अनूप लाल परियोजना बालिका उच्च विद्यालय ब्रह्मोत्तरा, फुलपरास के बीडीएस उच्च विद्यालय सिसवार कालापट्टी, रहिका के प्लस टू टीएनएचएस कपलेश्वर स्थान, प्लस टू उच्च विद्यालय रहिका तथा राजनगर प्रखंड के अनंत उच्च विद्यालय कैथाही तथा अनूप उच्च विद्यालय भठसिमरी भी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन