सीमावर्ती जिलों में अलर्ट
-नेपाल में फैला एवियन इंफ्लुएंजा-मधुबनीः नेपाल में एवियन इंफ्लुएंजा रोग फैलने की सूचना मिलते ही इसकी रोकथाम के लिये सीमवर्ती जिले को अलर्ट कर दिया है. मधुबनी के साथ-साथ मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, अरड़िया को भी अलर्ट कर दिया गया है. इसके लिये सभी जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन करने का निर्देश […]
-नेपाल में फैला एवियन इंफ्लुएंजा-
मधुबनीः नेपाल में एवियन इंफ्लुएंजा रोग फैलने की सूचना मिलते ही इसकी रोकथाम के लिये सीमवर्ती जिले को अलर्ट कर दिया है. मधुबनी के साथ-साथ मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, अरड़िया को भी अलर्ट कर दिया गया है. इसके लिये सभी जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन करने का निर्देश भी दिया गया है. सभी जिलों को कहा गया है कि यदि किसी भी व्यक्ति में इस रोग का लक्षण मिले, तो उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाय.
उसके सैंपल का संग्रह करने का भी निर्देश दिया गया है. सैंपल की जांच सिर्फ पटना में होगी. जिला एपेडेमियोलोजिस्ट अनिल चक्रवर्ती ने बताया कि अगर कहीं भी जिले में किसी को एवियन इंफ्लुएंजा की जानकारी मिले, तो वह टोल फ्री नंबर 1075 पर फोन कर सकता है. श्री चक्रवर्ती ने यह भी बताया कि भारत सरकार का महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी प्रोग्राम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ हेल्थ इंटेलिजेंस का गठन अब मधुबनी सहित बिहार के सभी जिलों में होगा. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड आइडीपीएस में स्वास्थ्य संबंधी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं व आंकड़े भेजेंगे. इसे सीबीआइ हेल्थ के वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा. आइडीएसपी के राज्य पदाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश सिविल सजर्न को दिया है.
इसके लिये अलग से रजिस्टर रहेगा. सदर अस्पताल के आउटडोर के ग्राउंड फ्लोर पर आइडीएसपी में सीबीआइ हेल्थ का काम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










