मरीजों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः अब सदर अस्पताल में भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा. सिविल सजर्न डॉ सुधीर कुमार सिन्हा ने एएनएम स्कूल के वर्ग कक्ष में जिले के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि गरीबों का शोषण अब निजी नर्सिग होम के किसी स्वार्थी तत्वों द्वारा नहीं किया […]

विज्ञापन

मधुबनीः अब सदर अस्पताल में भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा. सिविल सजर्न डॉ सुधीर कुमार सिन्हा ने एएनएम स्कूल के वर्ग कक्ष में जिले के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा.

उन्होंने कहा कि गरीबों का शोषण अब निजी नर्सिग होम के किसी स्वार्थी तत्वों द्वारा नहीं किया जायेगा. बच्चेदानी निकालने जैसी समस्या से भी गरीब महिलाओं को निजात मिलेगी. गरीबों के लिये सिविल सजर्न ने इस योजना को वरदान कहा. सरकार से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है.

उन्होंने समीक्षा बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम की भी चर्चा की और कहा कि 45 हजार लक्ष्य के विरुद्ध तीन हजार पांच सौ महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन कर दिया गया है. उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारियों से परिवार नियोजन ऑपरेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम में धीमी गति के लिये प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को फटकार लगायी और उन्हें लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया.

डायरिया पर नियंत्रण के लिये भी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी मरीज की मौत दवा के अभाव में नहीं हो. दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सिविल सजर्न ने आवश्यक निर्देश दिये. सदर अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने को भी कहा. सुरक्षित प्रसव के संबंध में भी सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कई सुझाव दिये गये. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अगर किसी अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल या पीएचसी में अनियमितता मिली तो दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन