17 लघु बांध किये जायेंगे सुदृढ़
मधुबनीः जमींदारी बांधों को सुदृढ़ करने के लिये सरकार ने सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है. जल्द ही जिले के जमींदारी बांधों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण मनरेगा योजना के तहत कराया जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अमृत लाल मीणा ने इस कार्य को लेकर सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश पत्र जारी कर दिया […]
मधुबनीः जमींदारी बांधों को सुदृढ़ करने के लिये सरकार ने सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है. जल्द ही जिले के जमींदारी बांधों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण मनरेगा योजना के तहत कराया जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अमृत लाल मीणा ने इस कार्य को लेकर सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश पत्र जारी कर दिया है.
मरम्मत कराने का निर्देश
सरकार के निर्देशानुसार जमींदारी बांधों को सुदृढ़ करने की योजना से जिले के झंझारपुर बिस्फी एवं मधवापुर प्रखंड के करीब 17 लघु बांध को मनरेगा योजना के तहत सुदृढ़ किया जायेगा. जिन बांधों को विभाग ने मरम्मत कराने का निर्देश दिया है. उसमें झंझारपुर प्रखंडके बली मेंहथ के उसराहा ढाला से प्राइमरी स्कूल होते हुए संत नगर सीमा तक बली मेंहथ के पुरनाहा ढाला से मध्य विद्यालय होते हुए पासवान टोल तक, नरूआर आई की दक्षिणी सीमा से नौलखा होते हुए रेलवे लाइन तक कथना मोहनपुर से महादलित टोला होते हुए रूपौली सीमा तक, लवानी से खिरखिरिया तक, भैरवस्थान से रैयाम जाने वाली सड़क तक, संत नगर से राम खेतारी जाने वाली सड़क तक, कोठिया स्टेट इवी से महादेव स्थान जाने वाली सड़क तक तथा काको चोपता से पंडौल सीमा तक, राजघाट पुल से चमरदेवी थान तक लघु बांध, नरूआर जानकी दुर्गा स्थान से कारजी ढाला तक, नरूआर कारजी ढाला से अमहारा होते हुए नगर पंचायत सीमा तक, नरूआर भूतही सड़क से एन एच 57 जाते हुए हैं. ठीवाली एवं महिनाथपुर से फीरन मंडल घर से सताई बांध होते हुए पूरन घर तक. इसी प्रकार बिस्फी प्रखंडक्षेत्र के दमलाघाट से फजालिया जमींदारी लघु बांध को सुदृढ कराया जायेगा. वहीं मधवापुर प्रखंडमें साहरघाट से त्रिमुहान लघु बांध एवं मधेपुर प्रखंड के खैरी टोल से कोईली मुसहरी लघु बांध का मरम्मति किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










