नागरिक अधिकार मंच का सत्याग्रह

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः नागरिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर बुधवार को नागरिक अधिकार मंच ने समाहरणालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया. प्रो. अमरेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया. प्रो. अमरेश श्रीवास्तव ने शहर में होल्डिंग टैक्स को दो गुणा करने का विरोध करते हुए […]

विज्ञापन

मधुबनीः नागरिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर बुधवार को नागरिक अधिकार मंच ने समाहरणालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया. प्रो. अमरेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया. प्रो. अमरेश श्रीवास्तव ने शहर में होल्डिंग टैक्स को दो गुणा करने का विरोध करते हुए इसे वापस करने की मांग जिला पदाधिकारी से की.

उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा सुविधा के नाम पर लोगों को कोई सुविधा प्रदान नहीं कर रहा है और जनता की जेब काटकर मालामाल होना चाहता है. यह अपने कर्मियों को समय पर वेतन प्रोन्नति, भविष्य निधि ही दे पाता है. ऐसे में नागरिक अधिकार मंच नगर परिषद के जेई मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी दो दबंग कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करता है. मदन श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार के चिठ्ठी के आलोक में जेई को बर्खास्त करे. उन्होंने कहा कि शौकिंग मशीन द्वारा उठाये जा रहे शहर के मैला को रिहायशी इलाके बीएन झा कॉलोनी के नजदीक फेंकने वाले कर्मियों की गिरफ्तारी हो. राजू कुमार राज ने कहा कि नगर परिषद के बोर्ड का बैठक अवैध हो गया है. 29 अगस्त की बैठक का औचित्य भी अब सवालों के घेरे में है.

सत्याग्रह के अंत में प्रो. अमरेश श्रीवास्तव ने गुंडागर्दी और छेड़खानी की घटना पर रोक लगाने के लिए एसपी रंजीत कुमार मिश्र को बधाई दी. सत्याग्रह कार्यक्रम को मृणाल कांत सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, डा. मनोज श्रीवास्तव, जवाहर झा, मायानंद झा, आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन