विकास में उच्च शिक्षा का योगदान अहम : संदीप
मधुबनीः समाज या फिर राज्य के विकास में उच्च शिक्षा का अहम योगदान होता है. इससे व्यक्ति की प्रतिभा में व्यापक निखार आता है. जिसका लाभ भविष्य में होता है. समाज के विकास में शिक्षा व शिक्षण संस्थान के योगदान की चर्चा करते हुए संदीप फाउंडेशन के चेयरमैन ई. संदीप झा ने गुरुवार को शाम […]
मधुबनीः समाज या फिर राज्य के विकास में उच्च शिक्षा का अहम योगदान होता है. इससे व्यक्ति की प्रतिभा में व्यापक निखार आता है. जिसका लाभ भविष्य में होता है. समाज के विकास में शिक्षा व शिक्षण संस्थान के योगदान की चर्चा करते हुए संदीप फाउंडेशन के चेयरमैन ई. संदीप झा ने गुरुवार को शाम में प्रेस को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने बताया कि मिथिलांचल समेत बिहार प्रदेश का कण कण प्रतिभा व मेधा से परिपूर्ण है.
यहां के छात्र छात्रओं दुनिया के हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहराते रहे हैं. समुचित रोजगार के अभाव में प्रति वर्ष यहां के लाखों युवा लोग रोजी रोजगार की तलाश में पलायन कर जाते हैं. वहीं स्तरीय उच्च शिक्षा संस्थानों के अभाव में लाखों छात्र छात्रा अन्य राज्यों में शिक्षा प्राप्ति के लिए चले जाते हैं. इस कारण अभिभावकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है. इन्हें अपने इलाके में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान किये जाने को ले हमने सिजौल गांव में पहले श्रीराम पॉलिटेक्निक कॉलेज व अब बीएड के पाठ्यक्रम के वास्ते श्री नित्यानंद झा कॉलेज ऑफ एजुकेशन का शुभारंभ किया है. जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के सिजाैल गांव स्थित संस्थान परिसर में चेयरमैन ई.
संदीप झा ने कहा कि सत्र 2013-14 में लिए पॉलिटेक्निक व बीएड दोनों पाठ्य क्रमों की मान्यता के लिए आवेदन दिया था. श्रीराम पॉलिटेक्निक में छात्र छात्राओं व अभिभावकों के रुझान के कारण सभी ब्रांचों में नामांकन पूर्ण हो चुका है. सत्र 2013-14 के लिए बीएड पाठ्य क्रम के लिए श्री नित्यानंद झा कॉलेज ऑफ एजुकेशन को मान्यता मिलने के पश्चात नामांकन प्रारंभ हो चुका है. उन्होंने कहा कि बीएड कॉलेज को एनसीटीइ नई दिल्ली व आर्य भट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी पटना से मान्यता मिल चुकी है. श्री झा ने कहा कि संदीप फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सकारात्मक कार्य मिथिलांचल समेत संपूर्ण प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










